फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC News: Final Answer Key of SSC Stenographer Grade C and D Exam 2025 Released

SSC News : एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी

Fri, 02 Jan 2026 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 09:40 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा-2025 की फाइनल आंसर की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूचना के माध्यम से दी।

विज्ञापन
SSC News: Final Answer Key of SSC Stenographer Grade C and D Exam 2025 Released
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा-2025 की फाइनल आंसर की, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूचना के माध्यम से दी।

विज्ञापन

 

आयोग के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। शुक्रवार को शाम छह बजे से फाइनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार 17 जनवरी शाम छह बजे तक अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से देख सकते हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के अंक भी इसी अवधि के दौरान आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से सभी विवरण देख सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट समय रहते ले लें क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed