SSC NEWS: एक और फर्जीवाड़ा, मुन्ना भाइयों ने अपना नाम-पता गलत बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी के स्किल टेस्ट परीक्षा में पकड़े गए साल्वर गिरोह के आठ लोगों का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मुन्ना भाइयों ने अपना नाम-पता गलत बताया था। विवेचक ने बृहस्पतिवार रात जब पूछताछ की तो दो युवक टूट गए। उन्होंने बता दिया कि नाम-पते गलत हैं। उसके बाद आठों ने स्वीकार कर अपने असली नाम-पते बताए। हालांकि, पुलिस ने इसे नहीं स्वीकारा है। अब उनकी असलियत का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम बिहार जाएगी। उनके परिवार और आईडी के बाद उनके नाम पतों में संशोधन किया जाएगा।
एसएससी की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2018 के स्किल टेस्ट के लिए प्रीतमनगर के ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीट्यूट को सेंटर बनाया गया था। यहां फर्जीवाड़े की शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने छापा मारकर एक अभ्यर्थी समेत आठ लोगों को पकड़ा गया।
पता चला कि सारे लोग परीक्षा पास कराने वाले गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। सरगना बिहार के नालंदा का रहने वाला विवेक कुमार साहू है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दानापुर पटना निवासी, मनु कुमार, रानीगंज प्रतापगढ़ निवासी विजय कुमार, नालंदा के राज, पटना के कुंदन कुमार, मनीष कुमार, वैशाली के गौलीधर और पटना के चंदन कुमार को पकड़ा गया है।
आठों आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने परीक्षा में सेंध लगाने वाले आठों आरोपियों को जेल भेज दिया। इनमें से प्रतापगढ़ का विजय कुमार अभ्यर्थी है, बाकी सभी साल्वर गिरोह के सदस्य हैं। उनके कुछ और साथियों के बारे में पता चला है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।