फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC launches its new website, important changes have been made

SSC : एसएससी ने लॉन्च की अपनी नई वेबसाइट, अभ्यर्थियों को अब अपलोड करनी होगी लाइव तस्वीर

Sat, 24 Feb 2024 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 07:55 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी नई वेबसाइट लॉंच कर दी है। अब नई भर्तियां नए वेबसाइट के माध्यम से ही होंगी। नई साइट में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। साइट में लगे वेब कैम से लाइव तस्वीर अपलोड करने सहित कई अहम परिवर्तन किए गए हैं। 

विज्ञापन
SSC launches its new website, important changes have been made
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
सीबीएसई कर्मचारी चयन आयोग ने नकल रोकने की तकनीक से लैस अपनी नई वेबसाइट लांच कर दी है। अब ssc.nic.in की जगह नई वेबसाइट ssc.gov.in होगी। इसमें अब एसएससी की किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ हाल की ताजा तस्वीरें ही अपलोड कर सकेंगे। दावा है कि इससे पुरानी तस्वीरें अपलोड न होने से दूसरे की जगह परीक्षा में साल्वरों को बैठाने और परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराने की कोशिशों पर पानी फिर जाएगा। पिछली परीक्षाओं को पूरा कराने के लिए पुरानी वेबसाइट अभी कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगी। एसएससी की नई वेबसाइट को क्षमता की दृष्टि से काफी हद तक अपग्रेड किया गया है। इससे अभ्यर्थियों के आवेदनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा और आवेदनों की संख्या अधिक होने की दशा में अंतिम तिथियों के दौरान वेबसाइट के धीमा होने की समस्या न के बराबर होगी। अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन भरते समय स्कैन की गई तस्वीर अपलोड करने की बजाय कंप्यूटर वेबकैम/मोबाइल कैमरे से खींची गई लाइव तस्वीर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
इससे केवल हाल की तस्वीर अपलोड करना सुनिश्चित होगा, जिससे पुरानी तस्वीरें अपलोड करने/फोटो मिलाने की समस्या कम हो जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान दूसरे की जगह पर परीक्षा देने वाले साल्वरों के परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की कोशिशों पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई वेबसाइट पर पहली परीक्षा 26 फरवरी को होगी घोषित

एसएसई के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि अभ्यर्थियों को नई वेबसाइट पर एक बार पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वह आने वाली सभी परीक्षाओं के लिए नए पंजीकरण के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। जबकि, पुरानी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पुराने पंजीयन नंबर के साथ पुरानी वेबसाइट पर ही जाना होगा। नई वेबसाइट पर पहली परीक्षा 26 फरवरी को घोषित की जाएगी।

आयोग की ओर से कहा गया है कि दोनों वेबसाइटें अभी कुछ समय के लिए समानांतर चलेंगी, लेकिन जब नई वेबसाइट पूरी तरह से संचालित होने लगेगी, तब पुरानी वेबसाइट को बंद कर दिया जाएगा। नई वेबसाइट से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 18003093063 जारी किया है। इस पर कार्यदिवस के दौरान कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed