फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC has increased the number of posts in CAPF constable recruitment, now 46,435 posts will be recruited

SSC : एसएससी ने सीएपीएफ सिपाही भर्ती में बढ़ाई पदों की संख्या, अब 46,435 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 09 Feb 2023 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स यानी सीएपीएफ जीडी -2022 के अंतर्गत अर्द्ध सैनिक बलों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
SSC has increased the number of posts in CAPF constable recruitment, now 46,435 posts will be recruited
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स यानी सीएपीएफ जीडी -2022 के अंतर्गत अर्द्ध सैनिक बलों की चल रही भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होते समय पदों की संख्या 24,369 थी, जो करीब दो गुना 46,435 कर दी गई है। विज्ञापन जारी होने के बाद एसएससी की तरफ से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। एक जनवरी से शुरू हुई परीक्षा 13 फरवरी को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन


एसएससी की तरफ से पदों की संख्या बढ़ाने के बाद अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सीएपीएफ जीडी भर्ती का विज्ञापन पिछले वर्ष 27 अक्तूबर को जारी हुआ था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चली। देशभर से 53,58,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसमें सबसे अधिक एसएससी मध्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सिपाही पदों के लिए परीक्षा के बाद फिजिकल और मेडिकल होगा। इसके बाद एसएससी अंतिम परिणाम जारी करेगा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एसएससी की तरफ से 19 दिनों तक चार पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। यूपी और बिहार में परीक्षा के लिए 17 शहरों में 77 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल, इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस, बीएसएफ, असम राइफल्स समेत अन्य अर्ध सैनिक बल में सिपाही के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ने के बाद पदों की संख्या

बीएसएफ- 21052
सीआरपीएफ- 11169

आइटीबीपी- 1890
एसएसबी- 2274

सीआइएसएफ- 6060
असल राइफल्स- 3601

सचिवालय सुरक्षा बल- 214
नारकोटिक्स ब्यूरों- 175

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed