{"_id":"5fde18cf8ebc3e4105382650","slug":"ssc-extends-chsl-2020-application-date-to-26-december-know-and-what-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी ने सीएचएसएल 2020 आवेदन की तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ाई, जानें और क्या हुए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी ने सीएचएसएल 2020 आवेदन की तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ाई, जानें और क्या हुए बदलाव
Sat, 19 Dec 2020 08:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Dec 2020 08:44 PM IST
सार
सीएचएसएल आवेदन एवं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2020
- ऑनलाइन आवेदन की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2020
- चालान के जरिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2020
- सीएचएसएल टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021
विज्ञापन
SSC CHSL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में ऑनलाइन सेवा में आ रही परेशानी के चलते कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2020 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक बार फिर से 26 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सीएचएसएल आवेदन का सर्वर लगातार धीमा चलने के कारण आयोग ने 26 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑनलाइन फीस जमा करने की तिथि 28 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभ्यर्थी चालान के माध्यम से फीस 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
आयोग की ओर से पहली बार सीएचएसएल आवेदन की तिथि 15 दिसंबर को पूरी होने पर इसे 19 दिसंबर तक आगे बढ़ाई थी। अब 19 दिसंबर को भी देश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की आवेदन की परेशानी को देखते हुए अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। आयोग के पास छात्रों की लगातार पहुंची परेशानी के बाद दोबारा अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया।
आयोग की ओर से घोषित सीएचएसएल की भर्ती में कुल 4726 पदों पर भर्ती होगी। कर्मचारी चयन आयोग के पास लगातार एक सप्ताह से आवेदकों की सर्वर धीमा होने की शिकायत पहुंच रही थी। कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर अपनी परेशानी बताई। अभ्यर्थियों की शिकायत है कि वेबसाइट में आ रही तकनीकी परेशानी के चलते ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद भी सबमिट नहीं हो पा रहा था। परीक्षार्थियों की शिकायत को देखते हुए आयोग ने अंतिम तिथि पर सीएचएसएल 2020 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि दोबारा 19 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी है।