फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc examination

बैंक, एसएससी की परीक्षा में तीन करोड़ से अधिक आवेदन

Tue, 17 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
ssc examination
परीक्षा - फोटो : getty images
केंद्र सरकार हर साल ढाई करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा करती है तो प्रदेश सरकार भी युवाओं की सबसे बड़ी हितैषी है, लेकिन इन दावों की सच्चाई का अनुमान सिर्फ दो संस्थाओं की भर्तियों से लगाया जा सकता है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक साल में आयोजित नौ तरह की भर्तियों में एक करोड़ 77 लाख से भी अधिक प्रतियोगियों ने आवेदन किया। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (आईबीपीएस) की ओर जारी सूचना के अनुसार सत्र 2015-16 में हुई भर्तियों के लिए एक करोड़ 27 लाख आवेदन पहुंचे थे। यह संख्या सिर्फ आईबीपीएस की ओर से की गईं भर्तियों के आवेदकों की है। इसमें एसबीआई तथा अन्य बैंकों की ओर से खुद के स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों की संख्या शामिल नहीं है।
विज्ञापन


एसएससी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सत्र 2014-15 के अंतर्गत आयोग ने नौ तरह की भर्तियां की। इनके माध्यम से आयोग ने दो लाख 63 हजार 316 पदों पदों के लिए आवेदन मांगे। इन भर्तियों के लिए कुल एक करोड़ 77 लाख 90 हजार 619 प्रतियोगियों ने आवेदन किया। पिछले साल तो इससे कहीं आवेदन पहुंचे की बात कही जा रही है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती के लिए ही 64 लाख से अधिक प्रतियोगियों ने आवेदन किया है। इनमें 17 लाख से अधिक आवेदक तो मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed