{"_id":"587143a94f1c1bfa78158623","slug":"ssc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की परीक्षा में पहले दिन कोई शिकायत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की परीक्षा में पहले दिन कोई शिकायत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एक महीने से भी अधिक समय तक चलने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) भर्ती-2016 टीयर-वन की ऑनलाइन परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। पूर्व की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए आयोग ने सभी केंद्रों को एक जनवरी से ही नियंत्रण में ले लिया था। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में हुई। इस सख्ती का असर भी दिखा और पहले दिन किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
आठ फरवरी तक चलने वाली परीक्षा में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा इन दोनों राज्यों के नौ जिलों में 95 केंद्रों पर शुरू हुई। आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल-2016 टीयर-टू की परीक्षा में सर्वर डाउन रहने की व्यापक शिकायत मिली थी। इसकी वजह से इन दोनों राज्यों में 22 तथा इलाहाबाद में तीन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में बाधा पहुंचाने की भी शिकायत हुई थी। इन गड़बड़ियों को ध्यान में रखते आयोग ने केंद्रों पर पहले से नियंत्रण करने के अलावा पहले दिन मात्र दो पालियों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया। दो दिन के ट्रायल के बाद सोमवार से तीन पालियों में परीक्षा होगी। हर पाली में अलग-अलग अभ्यर्थी शामिल होंगे। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं रही।
एसएससी की सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में रिकार्ड 64 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। 17 लाख अभ्यर्थी तो मध्य क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार में हैं। हालांकि परीक्षा में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। 47 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मध्य क्षेत्र में पहले दिन पहली पारी में कुल पंजीकृत 22225 में से 11588 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह से उपस्थिति 52.10 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 22225 में से 11931 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में पहली पारी में कुल पंजीकृत 2880 में से 1816 तथा दूसरी में 1842 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से यहां 63 फीसदी से अधिक उपस्थिति रही।