फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC CHSL Tier-1 Examination from today

एसएससी की सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा आज से

Mon, 12 Apr 2021 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Apr 2021 12:44 AM IST
सार

  • मध्य क्षेत्र के 18 केंद्रों में परीक्षा के लिए 9.11 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत
  • तीन पालियों में होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र के साथ फोटो आईडी भी जरूरी

विज्ञापन
SSC CHSL Tier-1 Examination from today
SSC CHSL

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल)-2020 टियर-1 परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। 14 एवं 17 अप्रैल को छोड़कर बाकी दिनों में परीक्षा होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत इस परीक्षा के लिए कुल नौ लाख 11 हजार 255 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा तीन पालियों सुबह नौ से 10, दोपहर 12 से एक एवं अपराह्न तीन से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड किए जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अभ्यर्थी की ओर से अपलोड की गई फोटो नोटिस जारी होने की तिथि से तीन माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थी ने तीन माह से अधिक पुरानी फोटो या बिना तिथि वाली फोटो अपलोड की है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्र में देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी सूरत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में अपने साथ मूल फोटो आईडी भी लानी होगी, जिसमें वही जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए जो अभ्यर्थी की ओर से भरे गए फॉर्म में अंकित की गई है। अगर फोटो आईडी पर जन्मतिथि अंकित नहीं है तो या फॉर्म के साथ फोटो आईडी में अंकित जन्मतिथि मेल नहीं खा रही है तो अभ्यर्थी को एक अन्य आईडी प्रस्तुत करनी होगी, जिसमें वही जन्मतिथि अंकित हो जो फॉर्म में भरी गई है। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में 32.58 लाख परीक्षार्थी
परीक्षा में देश भर से 32 लाख 58 हजार 242 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें मध्य क्षेत्र, प्रयागराज के तहत यूपी और बिहार के 18 केंद्रों में नौ लाख 11 हजार 255 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। आगरा में 64456, अलीगढ़ में 12365, अर्रा में 6835, बरेली में 28750, भागलपुर में 13764, दरभंगा में 14416, गोरखपुर में 45132, झांसी में 20076, कानपुर में 81527, लखनऊ में 90046, मेरठ में 40628, मुरादाबाद में 9509, मुजफ्फरनगर में 16340, मुजफ्फरपुर में 51637, पटना में 245393, प्रयागराज में 72336, पूर्णेया में 26434 और वाराणसी में 71341 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed