फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc changes in it's recruitment exam's schedule due to bihar election

बिहार चुनाव के कारण एसएससी की भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव

Thu, 08 Oct 2020 03:09 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
ssc changes in it's recruitment exam's schedule due to bihar election
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बिहार चुनाव को देखते हुए कई भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग ने अक्तूबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच होने वाली भर्ती परीक्षाओं की नई तिथि जारी की है। बुधवार को जारी सूचना में जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर-1 से लेकर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2019, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2019 सहित पांच भर्ती परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। जबकि, 12 से 26 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर -1 के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि बिहार में अक्तूबर-नवंबर 2020 में चुनाव होने हैं और एसएससी की जिन भर्ती परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया गया है, उनके केंद्र बिहार में भी हैं। एसएससी परीक्षा का संशोधित कैलेंडर 2020-21 आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


संशोधित परीक्षा कैलेंडर
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2019 पेपर-1 सीबीटी 27 से 30 अक्तूबर को आयोजित है। लेकिन, जिन उम्मीदवारों का सेंटर बिहार में है, उनकी परीक्षा अब 11 दिसंबर को होगी।
  • विज्ञापन
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2019 टियर-2 सीबीटी जो दो से पांच नवंबर को होनी थी, वह अब 15 नवंबर से 18 नवंबर के बीच होगी।
  • एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-8 की परीक्षा 2020 जो छह से 10 नवंबर के बीच होनी थी, जिन उम्मीदवारों का केंद्र बिहार में है अब उनकी परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। शेष परीक्षार्थियों की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ की परीक्षा 2019 जो 16 से 18 नवंबर के बीच प्रस्तावित थी, वह अब 24 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होगी।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2019 पेपर-2 31 जनवरी 2021 की जगह अब 21 मार्च 2021 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed