फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Biometric verification of candidates will be done in the exams

एसएससी : परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की होगी बायोमीट्रिक जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
SSC: Biometric verification of candidates will be done in the exams
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार प्रमाणीकरण स्वैच्छिक है और इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में सहभागिता को आसान बनाना है।
विज्ञापन

एसएससी अगले तीन माह के दौरान पांच बड़ी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत मई से ऑनलाइन पंजीकरण के समय, परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते वक्त और परीक्षाओं में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होते समय आधार का उपयोग करके अभ्यर्थी स्वयं को प्रमाणित कर सकेंगे।
विज्ञापन

आने वाले समय में आयोग सेलेक्शन पोस्ट एग्जाम फेज-13 के लिए ऑनलाइन लेने जा रहा है। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) 2025 के आवेदन भी जल्द शुरू की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में एसआई भर्ती 2025, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2025, मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए भी जल्द ही आवेदन शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार भर्ती 2025 और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन आवेदन जल्द शुरू हो सकते हैं।

एसएससी की ओर से यह सूचना भी जारी की गई है कि संशोधित परीक्षा कैलेंडर शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed