फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 5108 Candidates Successful in SI & ASI Recruitment 2019 Paper Two

एसएससी: एसआई और एएसआई भर्ती 2019 पेपर टू में 5108 अभ्यर्थी सफल  

Fri, 03 Sep 2021 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
SSC: 5108 Candidates Successful in SI & ASI Recruitment 2019 Paper Two
कर्मचारी चयन आयोग
एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में उपनिरीक्षक और सीआईएसएफ में सहायक उपनिरीक्षक 2019 भर्ती के पेपर टू में 5108 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब इनका मेडिकल परीक्षण होगा। इसमें 473 महिला अभ्यर्थी और 4635 पुरुष अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पहले प्रश्नपत्र और द्वितीय प्रश्नपत्र को मिलाकर महिला श्रेणी में एससी श्रेणी की कटऑफ 150.6 , एसटी में 126.2, ओबीसी में 175.1, ईडब्ल्यूएस में 205.3 और जनरल में 205.33 रही।
विज्ञापन


कुल 473 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जबकि पुरुष श्रेणी में एससी का कटऑफ 113.3, एसटी में 121.3, ईएसएम में 82.7, ओबीसी में 148.3, ईडब्ल्यूएस में 152.11, जनरल में 153.12 है।  कुल 4635 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मेडिकल परीक्षा की तिथि अभ्यर्थियों को सही पर सूचित किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर देखते रहना होगा। 
विज्ञापन

 
सीजीएल परीक्षा 2020 टीयर वन की उत्तरमाला जारी 
एसएससी ने सीजीएल 2020  टीयर वन परीक्षा की उत्तर माला जारी कर दी गई है। कंप्यूटर आधारित टीयर वन की परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर  13 अगस्त  से 24 अगस्त के बीच संपन्न हुई थी। अभ्यर्थी दो सितंबर सायं छह बजे से सात सितंबर सायं छह बजे तक उत्तर माला पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शंभूनाथ में बीबीए और बीसीए का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
शंभूनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन का बीबीए एवं बीसीए कोर्स का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास हुए हैं। बीसीए में वंदना मौर्य ने प्रथम स्थान और बीबीए में श्रेया यादव ने पहला स्थान हासिल किया हे। बीबीए में 89 फीसदी और बीसीए में 82 फीसदी अभ्यर्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ.आरके सिंह ने इस सफलता पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। सचिव डॉ.केके तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। 


यूजीआई में प्लेसमेंट से 1501 को मिली नौकरी 
कोविड-19 महामारी के दौर में भी यूजीआई में वर्चुअल कैंपस रिक्रटमेंट ड्राइव के जरिए 1501 से अधिक छात्रों को नौकरी मिली है। छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों इंफोसिस, एक्सेंचर, टीसीएस, विप्रो, बायजू आदि नामी कंपनियों ने चुना है। यूजीआई की सीआरसी हेड डॉ. दिव्या बरतारिया ने छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि 350 से अधिक छात्र ऐसे रहे, जिन्हें कई कंपनियों ने नौकरी के लिए ऑफर किया। यहां के विद्यार्थियों को 4 से 12 लाख का तक पैके ज मिला है। यूनाइटेड ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने कहा कि यूजीआई ने परिस्थितियों के अनुकूल डिजिटल लर्निंग और प्लेसमेंट मॉडल को अपनाया। चेयरमैन जीजी गुलाटी, प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी और वाइस चेयरमैन सतपाल गुलाटी और यूजीआई के प्राचार्य ने चयनित छात्रों को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed