फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 21 youths arrested for taking examination instead of others, case filed against all

एसएससी: दूसरे की जगह परीक्षा देते 21 युवक गिरफ्तार, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
SSC: 21 youths arrested for taking examination instead of others, case filed against all
arrest - फोटो : istock

एसएससी की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती के स्किल टेस्ट के दौरान बुधवार को दूसरे की जगह परीक्षा देते 21 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। पूरामुफ्ती, धूमनगंज, सरायइनायत व फाफामऊ स्थित परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती के लिए पूर्व में लिखित परीक्षा कराई गई थी। बुधवार को दूसरे चरण के तहत स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले में भी कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान पूर्व में हुई लिखित परीक्षा केे रिकॉर्ड से जांच की गई तो अलग-अलग केंद्रों पर कुल 21 युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए।
विज्ञापन


इनमें आईडीजेड सल्लाहपुर में चार, मधु वाचस्पति केंद्र में दो, फाफामऊ स्थित श्रीगणेश केंद्र पर सात और सरायइनायत स्थित आईटेक जोन में पकड़े गए चार युवक शामिल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और फिर इन सभी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। जहां परीक्षा से जुड़े अफसरों की ओर से पूरामुफ्ती, धूमनगंज, फाफामऊ व सरायइनायत थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed