फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: 16154 candidates successful in Head Constable exam, SSC released result

SSC : हेड कांस्टेबल परीक्षा में 16154 अभ्यर्थी सफल, एसएससी ने जारी किया परिणाम

Sun, 01 Jan 2023 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 08:13 PM IST
सार

हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा-2022 का आयोजन पिछले साल 27 एवं 28 अक्तूबर को किया गया था। हेड कांस्टेबल के 857 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा का जो परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन
SSC: 16154 candidates successful in Head Constable exam, SSC released result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कास्टेबल भर्ती के तहत कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 16154 अभ्यर्थियों को शरीरिक परीक्षण एवं ट्रेड टेस्ट के लिए सफल घोषित किया है। परीक्षा में शामिल 11 अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रोक दिया गया है। परिणाम एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली प्रिंटर ऑपरेटर) परीक्षा-2022 का आयोजन पिछले साल 27 एवं 28 अक्तूबर को किया गया था। हेड कांस्टेबल के 857 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा का जो परिणाम जारी किया है, उसमें सफल घोषित किए गए कुल 16154 अभ्यर्थियों में पुरुष वर्ग के 9510, महिला वर्ग की 5024, पूर्व सैनिक श्रेणी के 743, पुरुष विभागीय में 487 एवं महिला विभागीय में 210 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अनारक्षित वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 40, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 35 और पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए थे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और ट्रेड टेस्ट होगा। इससे संबंधित समय सारिणी की जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों को दी जाएगी। इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 20 जनवरी से तीन फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed