{"_id":"615ee0cb8ebc3e9fbb684851","slug":"srn-hospital-prime-minister-narendra-modi-virtually-dedicates-two-oxygen-plants-of-1k-litre-capacity-each","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन अस्पताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक हजार लीटर क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का वर्चुअली किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन अस्पताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-एक हजार लीटर क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का वर्चुअली किया लोकार्पण
Thu, 07 Oct 2021 05:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : एसआरएन अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का मोदी ने किया वर्चुअली शुभारंभ। इस दौरान मंत्री नंदी, सांसद केशरी देवी रहे मौजूद।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअली उपस्थिति में नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय को प्रदत्त 1000–1000 लीटर क्षमता के पीएसए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, केके सिंह परियोजना निदेशक के अलावा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एसपी. सिंह मौजूद रहे।
एसआरएन में 1000 - 1000 लीटर क्षमता वाले प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन ऑक्सीजन प्लांट (पीएसए) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। मेडिकल अस्पताल के ऑडिटोरियम में लाइव प्रसारण में पीएम ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व मंत्री नंदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि कोरोना के प्रथम एवं द्वितीय लहर में कई बड़े बड़े देश जहां डगमगा गए, वहीं भारत ने कोरोना को मात दी। मरीजों का बेहतर इलाज हो सके इसके लिए अस्पतालों में वेंटीलेटर के साथ ही कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई है।
मंत्री नंदी ने कहा कि व्यवस्था के ही इस क्रम में देश के विभिन्न हॉस्पिटल में आज पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अब तक का सबसे आधुनिक ऑक्सीजन प्लांट है। जिसके शुरू होने के बाद मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नए ऑक्सीजन प्लांट की मदद से 1000 लीटर प्रति मिनट के साथ एक घंटे में 60,000 लीटर ऑक्सीजन एक प्लांट से मतलब दोनों प्लांट से एक घंटे में एक लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार किया जा सकता है। अब एसआरएन के सिलेंडर को बाहर नहीं भेजना पड़ेगा ऑक्सीजन के लिए। मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन मिलता रहेगा।