एसआरएन हास्पिटल : पीएमएसवाई बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग की सीलिंग गिरी, हादसा टला
तीन साल पहले इस बिल्डिंग का निर्माण हॉस्पिटल सप्लाई कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया गया था। वहीं कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां पर मरीजों का भर्ती होना शुरू हो गया था।
विस्तार
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में बनी पीएमएसवाई की नई बिल्डिंग में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे प्रथम तल पर स्थिति रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। हालांकि उस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह ने बिल्डिंग का निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था व पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर तलब किया है।
तीन साल पहले इस बिल्डिंग का निर्माण हॉस्पिटल सप्लाई कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया गया था। वहीं कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां पर मरीजों का भर्ती होना शुरू हो गया था। जिसके बाद से पीएमएसवाई बिल्डिंग में ओपीडी, ओटी, एनेस्थीसिया आईसीयू, जनरल वार्ड व कई जांचों की सुविधा यहां पर मरीजों को मिल रही है। वहीं फॉल सीलिंग गिरने के बाद मरीज डरे सहमे से हैं। यहां पर प्रतिदिन डॉक्टर, हॉस्पिटल स्टॉफ सहित सैकड़ों की संख्या में मरीज मौजूद रहते हैं।
ऐसे में इनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि 60 करोड़ रूपये की लागत से तीन साल पहले बिल्डिंग का निर्माण हॉस्पिटल सप्लाई कंट्रक्शन संस्था द्वारा किया गया था। वहीं निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इमारत को मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एसपी सिंह द्वारा डीएम को पत्र लिखकर मुद्दे से अवगत कराया गया था, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की एक टीम ने एक माह पहले इमारत का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी। वहीं इस हादसे के बाद कार्यदाई संस्था के साथ ही पीडब्ल्यूडी भी सवालों के घेरे में है।
दो दिनों में दूसरी बार गिरी सीलिंग
पिछले दो दिनों में लगातार दूसरी बार सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। शनिवार से पहले शुक्रवार को भी रेडियोलॉजी विभाग के ठीक बगल की सीलिंग टूट कर गिरी थी। हालांकि यहां पर सीलिंग की दो से तीन सीट टूटी थी, जिसको नजरअंदाज कर दिया गया था।
इस घटना के बाद मेरे द्वारा कार्यदाई संस्था व पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है। साथ ही इसके तत्काल निदान को लेकर भी कहा गया है। इमारत को मेडिकल कॉलेज को हैंडओवर करने का काम चल रहा है। - डॉ- एसपी सिंह, प्रधानाचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.