{"_id":"629e426f4c148e76544c20c1","slug":"spy-camera-dvr-fsl-sent-for-hard-disk-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Spy Camera : डीवीआर, हार्ड डिस्क जांच के लिए भेजी गई एफएसएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Spy Camera : डीवीआर, हार्ड डिस्क जांच के लिए भेजी गई एफएसएल
Mon, 06 Jun 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:37 PM IST
सार
पुलिस ने एक दिन पहले आशीष खरे और बाथरूम में कैमरा फिट करने वाले टेक्नीशियन को जेल भेजा था। आशीष को जमानत की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जबकि फैय्याज को आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
spy camera
विस्तार
छात्राओं के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने के मामले में सोमवार को डीवीआर, हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए। यह सभी सामान आरोपी आशीष खरे के घर में स्थित कंप्यूटर लैब से बरामद किए गए थे। जांच में पता चलेगा कि स्पाई कैमरे से कौन-कौन से वीडियो बनाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने एक दिन पहले आशीष खरे और बाथरूम में कैमरा फिट करने वाले टेक्नीशियन को जेल भेजा था। आशीष को जमानत की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। जबकि फैय्याज को आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कैमरा चार महीने पहले फिट किया गया था। दो जून को मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसरों ने मौके से डीवीआर, हार्डडिस्क व अन्य सामान बरामद किया था। सोमवार को इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन