फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports News: Sangamnagari's daughter Shipra will play in the international debut match against Australia

Sports News : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में खेलेंगी संगमनगरी की बेटी शिप्रा

Mon, 15 Jul 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर के तीन टी-20 और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। सात,नौ और 11 अगस्त से एलन बॉर्डर फील्ड और ब्रिस्बेन में टी-20 मैच, 14, 16 और 18 अगस्त को वनडे मैच और 22 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय मैच गोल्ड कोस्ट में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Sports News: Sangamnagari's daughter Shipra will play in the international debut match against Australia
शिप्रा गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा रविवार को कर दी। इस 18 सदस्यीय टीम में संगमनगरी की स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी शिप्रा गिरि का चयन हुआ है। वह विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में पिच पर उतरेंगी।

विज्ञापन

इंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर के तीन टी-20 और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। सात,नौ और 11 अगस्त से एलन बॉर्डर फील्ड और ब्रिस्बेन में टी-20 मैच, 14, 16 और 18 अगस्त को वनडे मैच और 22 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय मैच गोल्ड कोस्ट में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

शिप्रा अभी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोर्ड प्रेसिंडेंट इलेवन के लिए भी चयनित हुई थीं। शिप्रा ने बीते वर्षो में अंडर -19, अंडर- 23 और सीनियर वीमेंस की बोर्ड ट्राफी प्रतियोगिता में यूपीसीए की ओर से खेला था। शिप्रा ने अपने खेल की बदौलत और विकेट के पीछे दस्तानों से शानदार प्रदर्शन के कारण एनसीए कैंप में भी जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2016 में स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट कोच अजय यादव की निगरानी में पिच पर उतरने वाली शिप्रा ने शुरूआती दौर में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया था। आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट के पीछे चीते जैसी फुर्ती लेकर उतरने वाली शिप्रा ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अपने करियर के मैचों में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने वाली शिप्रा ने प्रयागराज की लीग प्रतियोगिता में भी उम्दा शतकीय पारियां खेली हैं।

शिप्रा के चयन पर स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी के संरक्षक महेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव,कोच अजय सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह, खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने खुशी जाहिर की।

मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। निरंतर अभ्यास, परिवारजनों का प्यार और कोच की मेहनत रंग लाई। यही मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण है। अपने देश की ओर से खेलते हुए मैं टीम के लिए सर्वोच्च प्रदर्शन करना चाहती हूं। -  शिप्रा गिरि।

 

पिछले छह वषों की मेहनत और लगन ने शिप्रा को इस मुकाम तक पहुंचाया है। क्रिकेट खेलने की जिद और और अपने समय का मैदान पर किया गया सदुपयोग शिप्रा के खेल को निखारने में मददगार साबित हुआ । खेल के हर पहलू में हर क्षण शिप्रा सीखने की जिज्ञासा रखती थीं। खेल के मैदान में ईमानदारी और शानदार व्यवहार शिप्रा के करियर का दूसरा पहलू भी है, जो उसके सफलता में चार चांद लगाता है । भारतीय टीम में सेलेक्शन के बाद शिप्रा ने खुशी का बेहतरी न तोहफा मुझे और क्रिकेट प्रेमियों को भी दिया है। - अजय यादव, क्रिकेट कोच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed