{"_id":"648497ddf8c3c2b3c90eb80e","slug":"sports-news-allahabad-allahabad-news-c-3-1-ald1036-152115-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इलाहाबाद स्पोर्टिंग एकेडमी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इलाहाबाद स्पोर्टिंग एकेडमी ने जीता खिताब
Sat, 10 Jun 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 10 Jun 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल एकेडमी ने यूथ फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराकर अपरेश हलदार स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयुवर्ग के खिताब पर कब्जा जमा लिया। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल एकेडमी के लिए एकमात्र गोल प्रिंस सागर ने किया। इस मौके पर अतिथियों में डॉ. रमेंदु राय, देवेश मिश्र व शहाब हैदर रिजवी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल दिया। मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन