फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports Minister said: UP government's aim is to provide best facilities to every player

खेल मंत्री बोले : यूपी सरकार का लक्ष्य हर खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ सुविधा देना है, प्रतिभा को निखारने का संकल्प

Thu, 13 Feb 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 06:47 PM IST
सार

यूपी सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। एक तरफ तमाम खेलों की आधारभूत संरचना को मजबूत कर रहे हैं। दूसरी तरफ खिलाड़ियों के पोषण, आर्थिक पक्ष और सामाजिक स्वीकार्यता को भी ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sports Minister said: UP government's aim is to provide best facilities to every player
गिरीश यादव, मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। एक तरफ तमाम खेलों की आधारभूत संरचना को मजबूत कर रहे हैं। दूसरी तरफ खिलाड़ियों के पोषण, आर्थिक पक्ष और सामाजिक स्वीकार्यता को भी ध्यान दे रहे हैं। सरकार मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी और आर्थिक सहयोग दे रही है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उनके गांव में ही खेल मैदान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


यह बातें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव ने क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की ओर से आयोजित आठ दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ के समापन पर कहीं। उन्होंने क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की पहल की सराहना की। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अवनीश सिंह ने पारंपरिक खेलों को सरकार के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती ग्रामीण परिवेश से होनहार खिलाड़ियों और सरकार के बीच में मजबूत सेतु का काम हमेशा करेगी। भारत की पहचान अपने पारंपरिक खेलों से होगी।

विज्ञापन

दिग्गज खिलाड़ियों, राजनेताओं और खेल प्रशासकों ने लिया भाग

खेल महाकुंभ में मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एनबीरेन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रसिद्ध एथलीट योगेश्वर दत्त, खेल रत्न दीपा कर्माकर, पद्मश्री पैरालंपिक दीपा मलिक, कोच विश्वेश्वर नंदी, इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह, विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम, खेल प्रशासक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डीडीजी मयंक श्रीवास्तव, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की संयुक्त सचिव डॉ. अलकनंदा समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन की तरफ से 200 से ज्यादा कोच की ट्रेनिंग और खिलाड़ियों की वैज्ञानिक तरीके से फिटनेस चेक कराई गई।

विजेताओं को दी गई धनराशि

बालक और बालिका वर्ग में विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 25 हजार की धनराशि दी गई। जिसमें टाइटल कबड्डी गौरव दल, कबड्डी शक्ति सेना, मल्लखंब सम्राट, मल्लखंब रानी, कुश्ती केसरी, कुश्ती महारानी, तीरंदाजी धनुष सम्राट, तीरंदाजी धनुष साम्राज्ञी, खो-खो वीर, खो-खो वीरा, कलरीपायट्टू विजेता बने। प्रतियोगिताओं में यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, बिहार, हरियाणा समेत देश के लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके अलावा रस्साकशी, रूमालपकड़ जैसे खेल भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed