फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sport News: Lucknow won the championship title, Moradabad came second, Kanpur came third

Sport News : लखनऊ को मिला चैंपियनशिप का खिताब, दूसरे स्थान पर मुरादाबाद, तीसरे पर कानपुर रहा

Sun, 20 Apr 2025 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 07:01 PM IST
सार

29वीं राज्य कैरम चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को एक निजी कॉलेज में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले स्थान पर लखनऊ, दूसरे पर मुरादाबाद और तीसरे पर कानपुर रहा।

विज्ञापन
Sport News: Lucknow won the championship title, Moradabad came second, Kanpur came third
Sport - फोटो : freepic

विस्तार

29वीं राज्य कैरम चैंपियनशिप के चौथे दिन रविवार को एक निजी कॉलेज में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले स्थान पर लखनऊ, दूसरे पर मुरादाबाद और तीसरे पर कानपुर रहा। पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में हमीरपुर के गोविंद कश्यप को पहला, लखनऊ के मोहम्मद आरिफ को दूसरा, प्रयागराज के शाहिद अली को तीसरा, मुरादाबाद के अरशदुल्लाह खान को चौथा स्थान मिला। वहीं, प्रयागराज के मोहम्मद ताबिश को पांचवां, मुजफ्फरनगर के साजिद को छठा, आगरा के रेहान को सातवां और झांसी के पंकज सिंघानिया को आठवां स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

महिला वर्ग में मंतसा इकबाल को पहला, सौम्या यादव को दूसरा, ऋतंभरा को तीसरा, ऋषिता केशरी को चौथा, कामना को पांचवां, अंजली केशरी को छठा, दीपाली यादव को सातवां और हरियाली सिंह को आठवां स्थान मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र का वितरण हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, दिनेश गुप्ता, अधिवक्ता सिराजुद्दीन, सरदार रणवीर सिंह, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की टीम 43 रनों से जीती

सीएयूपी अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप लीग के पहले मैच में दिव्यांश की बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत त्रिवेणी क्रिकेट क्लब ने 43 रनों से जीत प्राप्त की। प्रमुख महासचिव रमेश कुमार यादव ने एक ओवर बैटिंग और एनआईएस कोच परवेज आलम ने बॉलिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

द क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय सीएयूपी अंडर-16 टूर्नामेंट का पहला मैच त्रिवेणी क्रिकेट क्लब और मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। त्रिवेणी क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर दिव्यांश के 96 और दिवेश गुप्ता के 57 रनों की बदौलत 241 का लक्ष्य दिया। जवाब में मिर्जापुर क्रिकेट क्लब की टीम शिवांश के 28 और शिवेंद्र सिंह के 27 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी।

त्रिवेणी क्रिकेट क्लब की ओर से दिव्यांश ने चार और प्रियांशु यादव ने तीन विकेट चटकाए। द क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव राकेश यादव ने दिव्यांश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, सचिव प्रवीण कुमार चौरसिया, प्रभारी इंद्रभान यादव, सदस्य अशफाक अहमद, आरपी यादव, विनय सरोज, गुलाब चंद्र रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed