फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sport News: Harwara Eleven and Arya Eleven victorious in night cricket competition

Sport News : नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में हरवारा इलेवन व आर्या इलेवन विजयी, कड़े मुकाबले में दर्ज की जीत

Thu, 27 Mar 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 06:51 PM IST
सार

सदाबहार क्लब की ओर से प्रीतम नगर गोकुल आवास पार्क में बृहस्पतिवार को आयोजित टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में हरवारा इलेवन ने टंकी इलेवन को 29 रनों से मात दी। वहीं दूसरे मैच में आर्या इलेवन ने फ्रेंड इलेवन को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Sport News: Harwara Eleven and Arya Eleven victorious in night cricket competition
सदाबहार क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रवीण कुमार को मिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदाबहार क्लब की ओर से प्रीतम नगर गोकुल आवास पार्क में बृहस्पतिवार को आयोजित टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में हरवारा इलेवन ने टंकी इलेवन को 29 रनों से मात दी। वहीं दूसरे मैच में आर्या इलेवन ने फ्रेंड इलेवन को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरवारा इलेवन ने चार विकेट के नुकसान पर रिक्की 22 व शिवांशु ने 17 रन बनाए। आशुतोष ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में उतरी टंकी इलेवन की टीम 22 रन पर सिमट गई। टंकी इलेवन के प्रवीण कुमार ने सात रन देकर चार विकेट जबकि अतुल ने दो विकेट लिए। प्रवीण कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

दूसरे लो स्कोरिंग मैच में फ्रेंड इलेवन ने 24 रन बनाए। इसमें ईशान 13 रन बनाए। जवाब में उतरी आर्या इलेवन की टीम तीन विकेट से जीत दर्ज की। इसमें रविंद्र और करन आठ रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। करन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरहत अली और हनुमानगंज एएस को पूरे अंक

फरहत अली क्लब और हनुमानगंज एएस क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फखरुद्दीन अली स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में फोर्ड स्कूल क्लब ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन (देवांश कुमार 33, अर्चित सिंह 24, आर्यन पांडेय 17, रेहान वजाहत, मोहम्मद अकदस अली, प्राजंल मिश्रा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फरहत अली क्लब ने 20.5 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन (शादान अब्बास रिजवी 56 नाबाद, रेहान वजाहत व आदित्य केशरवानी 19-19, आह्वान तिवारी 2/10, सौरभ तिवारी, अर्चित सिंह व स्वास्तिक दुबे एक-एक विकेट) बना लिए।


शादान अब्बास रिजवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में कैंटोंनमेंट बोर्ड क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन (अनुभव यादव 24, आयुष 18, शानु यादव 2/09, शिवम कुमार 2/19, अनुभव गुप्ता 2/20) बनाए। जवाब में हनुमानगंज एएस क्लब ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन (अनुभव गुप्ता 49, अंशु विश्वकर्मा 23, शानू यादव 22, हनी, शिवांश, शौर्य प्रताप एक-एक विकेट) बना लिए। अनुभव गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 



 

Sport News: Harwara Eleven and Arya Eleven victorious in night cricket competition
ईसीसी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. थॉमस अब्राहम ने उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला।

400 मीटर दौड़ में आदर्श व यशी मौर्या ने मारी बाजी

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की वार्षिक खेलकूद में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. थॉमस अब्राहम ने किया। प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, बीएड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिखर गुप्ता, अमन शुक्ला, राज हंश, 400 मीटर दौड़ में आदर्श शुक्ला, शिखर गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 4x100 मीटर रिले दौड़ में कुशाग्र शर्मा, शिखर गुप्ता, राजवेश, अहमद इल्तिजा, आदर्श शुक्ला, अमन शुक्ला, प्रख्यात त्रिपाठी, देवानंद मिश्रा, आयुष कुमार बाजपेई, अविनाश शुक्ला, रजत द्विवेदी, हिमांशु शुक्ला ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में यशी मौर्या ने पहला, शालिनी केसरवानी ने दूसरा और शालिनी पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अरुण प्रताप सिंह, ईशान गिरि, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed