{"_id":"5dc08d368ebc3e93d33e8a5d","slug":"sport-meerganj-news-bly3826056137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरगढ़ की बेटी ने प्रयागराज में दौड़ लगा बिखेरी सोने की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरगढ़ की बेटी ने प्रयागराज में दौड़ लगा बिखेरी सोने की चमक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। संसाधनों के अभाव में पगडंडियों पर दौड़ लगाकर एक गांव की बालिका ने प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तीन दौड़ की प्रतियोगिताओं में सोने का तमगा जीतकर बता दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
मीरगंज कस्बा के राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज के कक्षा नौ की छात्रा विनीता गांव शेरगढ़ में रहती है। विनीता गुर्जर ने प्रयागराज में चल रही प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर, 1500 मीटर, और 3000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली विनीता गुर्जर की इस उपलब्धि पर आरपी कालेज के प्रबंधक निरूपम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद्र तोमर, खेल प्रभारी राजेश गिरी गोस्वामी ने बधाई दी। कहाकि उसे कालेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया जाएगा और आगे बढ़ने में उसकी मदद की जाएगी।