फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Spend crores of rupees in sweets, dry fruits, crackers and gift items

मिठाई, ड्राई फ्रूट, पटाखा और गिफ्ट आइटम में खप गए करोड़ों रुपये

Sun, 27 Oct 2019 02:29 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Spend crores of rupees in sweets, dry fruits, crackers and gift items
Spend crores of rupees in sweets, dry fruits, crackers and gift items

प्रयागराज। छोटी दिवाली के दिन मिठाई, ड्राई फ्रूट, पटाखा और तमाम तरह के गिफ्ट आइटम खरीदने में प्रयागराज वालों ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। एक दिन पूर्व धनतेरस के मौके पर जहां इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोसेक्टर, ज्वैलरी बाजार में लोगों की ज्यादा हलचल थी तो वहीं उसके दूसरे रोज मिठाई, ड्राई फ्रूट, पटाखा आदि का बाजार गुलजार हो गया।

विज्ञापन


शनिवार को शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। शहर में सिर्फ छोटी दिवाली के मौके पर ही मिठाई, पैक मेवा, पटाखा और तमाम तरह के गिफ्ट आइटम एवं अन्य प्रोडक्ट का कारोबार 200 करोड़ रुपये तक के पहुंचने का कारोबारियों ने अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


दिवाली पर घर-घर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार मिठाई खरीदते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को मिठाई भेंट करने का भी प्रचलन है। प्रयागराज में मिठाई की छोटी-बड़ी 1000 से ज्यादा दुकानें हैं। शहर में मिठाई के तमाम ऐसे कारोबारी भी हैं जिन्होंने छोटी दिवाली को ही कई सौ क्विंटल मिठाई बेंच दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित कामधेनु, बीकानेर, हल्दीराम, हीरा हलवाई, चौक क्षेत्र में निराला, भगवान दास प्रहलाद दास, बहादुरगंज में सुलाकी लाल, कटरा क्षेत्र में नेतराम, जगराम, कान्हा स्वीट्स, मीरापुर और अल्लापुर में अमृत स्वीटस, राधेश्याम स्वीटस, कीडगंज में घंटा वाला, लल्लू हलवाई, अशोक नगर में सैनिक स्वीटस समेत तमाम मिठाई की दुकानों पर दिवाली पर पूजन एवं एक दूसरे को भेंट करने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ एकत्र रही।

नामी दुकानों पर मिठाई का रेट 400 रुपये 550 रुपये किलो तक रहा। जबकि साधारण दुकानों पर मिठाई 300 से 400 रुपये किलो तक बिकी। मेवा आदि से बनी मिठाई दो हजार रुपये किलो तक भी नामी दुकानों पर उपलब्ध रही।

विवेकानंद मार्ग स्थित स्टेटमैन स्वीट्स के प्रोपराइटर राशिद सगीर ने बताया कि लोगों का सूखी मिठाई के साथ बूंदी के लड्डू पर ज्यादा जोर रहा। रविवार को दिवाली और उसके बाद भाई दूज तक मिठाई की बिक्री अच्छी रहेगी। इसी तरह ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैकेट भी आज खूब बिके। 500 रुपये से लेकर छह हजार तक के ड्राई फूट के पैकेट इस बार बाजार में उपलब्ध रहे। इन सबकी शनिवार को अच्छी बिक्री हुई। इसके अलावा अन्य तरह के भी गिफ्ट आइटम दिवाली के एक दिन पहले खूब बिके।

पटाखा बाजार में दिन भर रही रौनक
व्यापारियों के लिए छोटी दिवाली भी काफी फलदाई रही। छोटी दिवाली के दिन शहर में लगाए गए तमाम पटाखा बाजार में करोड़ों रुपये के पटाखे बिक गए। नवाब युसूफ रोड, एग्लो बंगाली, सीएवी इंटर कालेज आदि स्थानों पर बनाए गए पटाखा बाजार में सुबह से ही लोगों ने पटाखे की खरीदारी शुरू कर दी। देर रात लोगों की भीड़ से पटाखा बाजार गुलजार रहे। यही स्थिति फूलों की दुकानों के आगे भी रही। नैनी के फूल व्यवसायी राम आसरे ने बताया कि हुनमत जयंती और दिवाली पर घर को सजाने के लिए फूल की मांग इस बार भी काफी रही। रामबाग हनुमान मंदिर के सामने फूल मार्केट में गेंदा की मालाएं खूब बिकी। शहर में फूल माला का ही सिर्फ तकरीबन पांच करोड़ तक का कारोबार हो गया।


छोटी दिवाली पर भी बिके वाहन
धनतेरस के दिन जो लोग अपने वाहन की डिलीवरी नहीं ले सके थे, उसमें से अधिकांश ने छोटी दिवाली के दिन वाहन की डिलीवरी ली। बहुत से लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने शनिवार होने की वजह से रविवार को ही डिलीवरी लेने की बात कही। इस बीच तमाम आभूषण कारोबारियों के यहां लोगों ने खरीदारी की। बच्चा जी ज्वैलर्स रानीमडी के अमिताभ टंडन और प्रयाग सर्राफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि अधिकांश लोगों ने सहालग के लिए जरूरत के हिसाब से आभूषण आदि लिए। इसके अलावा तमाम दो पहिया शोरूम में भी दिन भर में 500 से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। चार पहिया एवं सभी तरह के कामर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा भी सौ तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed