फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   speeding car trampled a woman sweeper sitting on the roadside

प्रयागराज : तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी महिला सफाईकर्मी को रौँदा, मौके पर गई जान

Fri, 15 Apr 2022 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 07:32 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार नैनी थाना के त्रिवेणी नगर हरिजन बस्ती में रहने वाली मुन्नी देवी 50 नगर निगम में आउट र्सोसिंग कर्मचारी है। उसका पति अमृत लाल भी नगर निगम में आउट र्सोसिंग कर्मचारी है।

विज्ञापन
speeding car trampled a woman sweeper sitting on the roadside
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

थाना क्षेत्र के मेवालाल की बगिया तिराहे से नैनी कोतवाली जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी महिला सफाई कर्मी को रौंद दिया। दुर्घटना में महिला सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज साथी सफाई कर्मियों ने थाने का घेराव करते हुए मुआवजे की मांग की। वहीं ये पूरी घटना पास स्थित एक सर्विस सेंटर के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटैज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार किसी ट्रैनिंग स्कूल की थी और एक युवक उसे चला रहा था। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार नैनी थाना के त्रिवेणी नगर हरिजन बस्ती में रहने वाली मुन्नी देवी 50 नगर निगम में आउट र्सोसिंग कर्मचारी है। उसका पति अमृत लाल भी नगर निगम में आउट र्सोसिंग कर्मचारी है। मुन्नी शुक्रवार को मेवालाल की बगिया से नैनी थाने जाने वाली मार्ग पर झाडू लगाकर वहीं सड़क किनारे बैठी हुई थी। इसी बीच थाने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए चली गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना


दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास स्थित एक सर्विस सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर दर्जनों की संख्या में साथी कर्मचारी वहां इकट्ठा हो गए। जानकारी पर नगर निगम के जोनल अधिकारी के साथ नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद साथी कर्मचारी नैनी थाने पहुंचे गए और मुआवजे की मांग को लेकर वहां प्रदर्शन करने लगे।


पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतका के तीन बेटे व दो बेटियां है। इंस्पेक्टर नैनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार व चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर ली जाएगी।  

जोन कार्यालय में हुई शोकसभा 
महिला सफाई कर्मी मुन्नी देवी पत्नी अमृत लाल की मौत को लेकर शुक्रवार को नगर निगम जोन पांच कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जोनल अधिकारी एसपी सिंह, सफाई निरीक्षक केआर चंद्राकर, सीएसआई, पार्षद दिलीप जायसवाल ने मृतका के परिजनों को सहयोग के रूप में 17500 रुपये का योगदान किया। शोक सभा में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed