फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speed trial of T 18 train between Delhi to Allahabad

दिल्ली से इलाहाबाद के बीच टी-18 ट्रेन का स्पीड ट्रायल, 7 घंटे से कम समय में तय की दूरी

Sat, 29 Dec 2018 03:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Dec 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Speed trial of T 18 train between Delhi to Allahabad
T 18 - फोटो : twitter

दिल्ली से इलाहाबाद के बीच चली बिना इंजन वाली टी-18 ट्रेन शनिवार सुबह 7:48 पर इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। ट्रेन का आज स्पीड ट्रायल था। निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से इसे सुबह 7:20 पर पहुंचना था। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के निकट दाऊद खां पर ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया था। इसी वजह से टी-18 सुबह 7:20 बजे जंक्शन नहीं पहुंच सकी। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल बेहतर रहा। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि दिल्ली से इस ट्रेन को लेकर इलाहाबाद मंडल के ड्राइवर ही लेकर आए थे। इलाहाबाद के गार्ड भी ट्रेन में मौजूद थे। मौजूदा समय में दिल्ली इलाहाबाद के बीच सिर्फ पटना और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन ही ऐसी हैं जो 6 घंटे 45 मिनट का वक्त लेती है। जबकि टी-18 को यहां 6 घंटे 25 मिनट में पहुंचना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अपने उत्तर मध्य रेलवे के दूसरे और भारतीय रेलवे के चौथे ट्रायल में इस ट्रेन ने कुल 6 घंटे 53 मिनट का वक्त लिया। अब रेलवे बोर्ड ही डिसाइड करेगा कि इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन कब शुरू होगा। गौरतलब है देश में निर्मित पहली स्वदेशी टी-18 का संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच किए जाने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही है। 


दिल्ली से इलाहाबाद के बीच यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चली, जबकि यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है। 20 दिसंबर को आगरा मंडल में हुए ट्रायल के दौरान यह ट्रेन अधिकतम 181 किमी की रफ्तार पर भी दौड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed