{"_id":"5b58cfe24f1c1b48748b6ff1","slug":"speculation-has-taken-place-amit-shah-will-come-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटकलें हुईं दूर, आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटकलें हुईं दूर, आएंगे अमित शाह
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना बैंक रोड स्थित मौजगिरि मंदिर के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आने, न आने की अटकलें दूर हुईं। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से उनका कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक उनका कार्यक्रम पूर्ववत है लेकिन चंद्रग्रहण के कारण समय में बदलाव किया गया है। पहले अमित शाह को जहां शाम पांच बजे आना था, अब वह सुबह तकरीबन नौ बजे मौजगिरि मंदिर पहुंचेगे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरिगिरि ने कहा, उनके न आने की सूचना निराधार है। सिर्फ समय बदला है, कार्यक्रम नहीं। दरअसल ग्रहण के समय पूजन-अनुष्ठान और मांगलिक कार्य का निषेध है, ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर मौजगिरि मंदिर में रंगाई-पुताई के साथ ही अतिथियों के बैठने आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब भाजपा अध्यक्ष संतों के साथ रात्रि नहीं दोपहर का भोजन करेंगे। इससे पहले वह बड़े हनुमान का दर्शन और संगम पूजन भी करेंगे। भोजन से पूर्व वह अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ कुंभ की तैयरियों पर चर्चा करेंगे। भोजन में तरह-तरह के व्यंजनों के साथ खड़ी मूंग की दाल सहित कई गुजराती व्यंजन तैयार कराए जाएंगे।
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जुलाई को इलाहाबाद में होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके यहां आने की सूचना बुधवार को देर शाम जारी की गई। वह सीधे गोरखपुर से यहां आएंगे। उनका हेलीकॉप्टर वहां से दिन में 2.25 बजे चलेगा। हालांकि, इस सूचना के बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर असमंजस बना हुआ है। मुख्यमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ विभिन्न आयोजनों में शामिल होना है लेकिन अमित शाह दिन में 1.45 बजे ही वापस हो जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संशोधित होगा।