फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   special type of glove will identify diseases developing in the body, proposal sent for patent

MNNIT : खास तरह का दस्ताना करेगा शरीर में पनप रही बीमारियों की पहचान, पेटेंट के लिए भेजा प्रस्ताव

Sun, 09 Nov 2025 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Nov 2025 06:16 PM IST
सार

MNNIT Research :  संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार अभियांत्रिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक पुनेठा के निर्देशन में शोधकर्ताओं की टीम को यह सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल ऑफ पॉवर सोर्स में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है यह तकनीक बैटरी रहित स्वास्थ्य निगरानी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
special type of glove will identify diseases developing in the body, proposal sent for patent
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक पुनेठा और उनके शोध छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब खास तरह का सेंसरयुक्त दस्ताना आपके पसीने और सांस के संपर्क में आते ही शरीर में पनप रही बीमारी के संकेत देगा। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के विज्ञानियों ने ऐसा दस्ताना तैयार किया है जो सांस व पसीने से निकलने वाले वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (वीओसी) का पता लगाकर विभिन्न बीमारियों की पहचान कर लेगा।

विज्ञापन


संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार अभियांत्रिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक पुनेठा के निर्देशन में शोधकर्ताओं की टीम को यह सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय जर्नल ऑफ पॉवर सोर्स में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है यह तकनीक बैटरी रहित स्वास्थ्य निगरानी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


यह तकनीक शरीर से उत्पन्न ऊर्जा या परिवेशीय प्रकाश से स्वयं को संचालित कर सकती है। इससे रीयल-टाइम स्वास्थ्य निगरानी संभव हो सकेगी। विज्ञानियों को उम्मीद है कि दस्ताने के पेटेंट को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूपीसीएसटी) ने अनुदान भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा सेंसर

डॉ. पुनेठा ने बताया कि स्व-उर्जित सेंसर पाइजोइलेक्ट्रिक नैनो जनरेटर के रूप में कार्य करता है, जो पाइजोइलेक्ट्रिक प्रभाव के माध्यम से परिवेशीय यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करता है। उत्पन्न ऊर्जा सेंसर को सक्रिय रखती है, जिनसे यह सांस व पसीने में मौजूद वीओसी जैसे एसीटोन, एथेनॉल और अमोनिया का पता लगाता है, जो बीमारियों में पाए जाते हैं।


इनकी पहचान के लिए दस्ताने तैयार
1. अस्थमा
2. फेफड़ों का कैंसर
3. मधुमेह
4. लिवर की बीमारी
5: किडनी की बीमारी
6. कोविड
7. गैस्ट्रिक संक्रमण
8. हृदय संबंधी बीमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed