{"_id":"67011b718ac7395bcc0a8c6d","slug":"special-trains-will-run-for-ahmedabad-udhna-and-darbhanga-railways-has-prepared-the-blueprint-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : अहमदाबाद, उधना और दरभंगा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने तैयार किया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : अहमदाबाद, उधना और दरभंगा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने तैयार किया खाका
Sat, 05 Oct 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:26 PM IST
सार
नई दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रत्येक बुधवार, रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन संख्या 02262 संचालित की जाएगी। नई दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर अगले दिन स्पेशल ट्रेन सुबह 10:30-10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 9:15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दशहरा, दिवाली, छठ के दौरान अहमदाबाद, दरभंगा और सूरत के उधना के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी के रास्ते होगा। नई दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रत्येक बुधवार, रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन संख्या 02262 संचालित की जाएगी। नई दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर अगले दिन स्पेशल ट्रेन सुबह 10:30-10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 9:15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में दरभंगा से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक रात 11:20 बजे स्पेशल ट्रेन संख्या 02261 चलेगी। यह अगले दिन सुबह 9:10-9:20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 8:15 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। उधर, अहमदाबाद से बरौनी के लिए 09413 का संचालन प्रत्येक मंगलवार आठ अक्तूबर से 12 नवंबर तक शाम 4:35 बजे होगा। अगले दिन यह ट्रेन शाम 4:10-4:15 बजे प्रयागराज छिवकी और बृहस्पतिवार सुबह चार बजे बरौनी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह बरौनी से स्पेशल ट्रेन संख्या 09414 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर से 14 नवंबर की सुबह छह बजे होगा। शाम 5:30-5:35 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी और शुक्रवार रात 11:15 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसी तरह सूरत के उधना से बरौनी के बीच 09067 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर से 25 नवंबर की सुबह 5:30 बजे होगा।
विज्ञापन
अगले दिन ट्रेन सुबह 8:30-8:40 बजे प्रयागराज एवं शुक्रवार रात 10:15 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। बरौनी से स्पेशल ट्रेन संख्या 09068 शुक्रवार रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:05-3:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रविवार दोपहर 2:30 बजे उधना पहुंच जाएगी।