{"_id":"6a295191e1dcf5943c0977ec","slug":"special-trains-run-for-constable-recruitment-exam-candidates-get-relief-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दौड़ीं स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दौड़ीं स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को मिली राहत
Wed, 10 Jun 2026 05:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने मंगलवार को विशेष इंतजाम किए।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज मंडल ने मंगलवार को विशेष इंतजाम किए। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए कानपुर और इटावा से एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल समेत प्रमुख स्टेशनों पर टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गईं। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना हुई। इसमें करीब 3,000 यात्री सवार थे। वहीं कानपुर-झांसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन 6:35 बजे लगभग 4,000 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
इटावा-झांसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन से करीब 1,500 अभ्यर्थियों ने यात्रा की। इसके अलावा इटावा-कोटा एक्सप्रेस को एक घंटे रिशिड्यूल कर संचालित किया गया। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सहायता के लिए आरपीएफ व जीआरपी जवानों की तैनाती की गई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए।
विज्ञापन