{"_id":"64bedafc24a1946564077e07","slug":"special-train-will-run-for-jalna-via-prayagraj-allahabad-news-c-3-1-ald1024-183649-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जालना के लिए प्रयागराज के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जालना के लिए प्रयागराज के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के जालना के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसका संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। छपरा से जालना के बीच स्पेशल ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार चार अगस्त से होने जा रही है।
छपरा से गाड़ी संख्या 07652 प्रत्येक शुक्रवार चार अगस्त से एक सितंबर 2023 तक रात 10.15 बजे चलेगी। बलिया, वाराणसी आदि स्टेशन पर रुकते हुए ट्रेन सुबह 5.05-5.25 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यहां से मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गडरवारा, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, औरंगाबाद होते हुए रविवार सुबह चार बजे ट्रेन जालना पहुंच जाएगी।
इसी तरह जालना से गाड़ी संख्या 07651 प्रत्येक बुधवार दो अगस्त से 30 अगस्त तक रात 11.35 बजे चलेगी। यहां अगले दिन रात 10.10-10.40 बजे प्रयागराज जंक्शन और शुक्रवार सुबह 5.30 बजे छपरा पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, 18 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी टू के दो, एसी थ्री के चार, सामान्य श्रेणी व एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच रहेंगे।