फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train from Prayagraj to Tirunelveli festive season; relief travelers heading to South India.

रेलवे : त्योहारों पर प्रयागराज से तिरुनेलवेली के लिए विशेष ट्रेन, दक्षिण भारत जाने वालों को मिलेगी राहत

Thu, 17 Sep 2026 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2026 07:34 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (आगामी ) आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। 04171/04172 प्रयागराज-तिरुनेलवेली ट्रेन कुल 21 कोचों के साथ चार-चार फेरों में चलेगी।

विज्ञापन
Special train from Prayagraj to Tirunelveli festive season; relief travelers heading to South India.
रेलवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (आगामी ) आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के लिए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। 04171/04172 प्रयागराज-तिरुनेलवेली ट्रेन कुल 21 कोचों के साथ चार-चार फेरों में चलेगी।

विज्ञापन


यह विशेष ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को जोड़ेगी। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। ट्रेन में एक एसी तृतीय, बारह स्लीपर, छह सामान्य श्रेणी तथा दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज से 19 सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह सोमवार दोपहर 01:15 बजे तिरुनेलवेली पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली से 21 सितंबर से 12 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार रात 11:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बृहस्पतिवार को भोर में 03:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। मार्ग में मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, कोविलपट्टी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed