फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special team will investigate the case registered against former SP MLA, team will be formed soon

Prayagraj : विशेष टीम करेगी पूर्व सपा विधायक पर दर्ज मामले की विवेचना, जल्द गठित होगी टीम

Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 03:02 PM IST
सार

करेली थाने में एक दिन पहले प्लाॅट के नाम पर 1.10 लाख रुपये लेकर हड़प कर जाने और रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यह केस दर्ज किया गया है। इसमें दो अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Special team will investigate the case registered against former SP MLA, team will be formed soon
छानबीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सपा विधायक परवेज अहमद टंकी पर एक दिन पहले दर्ज मुकदमे की विवेचना विशेष टीम करेगी। मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने के चलते ही यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही यह टीम गठित की जाएगी। करेली थाने में दर्ज इस मुकदमे की विवेचना के लिए एक इंस्पेक्टर व दो एसआई की टीम बनाई जा सकती है।

विज्ञापन


करेली थाने में एक दिन पहले प्लाॅट के नाम पर 1.10 लाख रुपये लेकर हड़प कर जाने और रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यह केस दर्ज किया गया है। इसमें दो अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मामला पूर्व विधायक से जुड़ा होने के कारण इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। यही वजह है कि विवेचना विशेष टीम से कराए जाने की तैयारी है। फिलहाल, विवेचना एक एसआई को आवंटित की गई है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो जल्द ही विशेष टीम का गठन कर विवेचना उसे सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

कुल आठ मुकदमे, गुंडा एक्ट भी लगा

पूर्व सपा विधायक पर कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। उन पर पहला मुकदमा 2001 में हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने के आरेाप में दर्ज हुआ। करेली में एक दिन पहले दर्ज केस से पूर्व आखिरी मुकदमा 2019 में हुआ था। 2008 में उन पर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। उन पर अपहरण, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। 2007 में धोखाधड़ी में वह माफिया अतीक के भाई अशरफ संग नामजद हुए थे। इसमें उनके खिलाफ चार्जशीट भी हुई। हालांकि, कोर्ट से वह बरी कर दिए गए। बाद में इस फैसले के विरोध में पुलिस की ओर से अपील भी की गई। सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके खिलाफ फिर से निरोधात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

यह है मामला

अतरसुइया निवासी मोहम्मद अब्बास ने आरोप लगाया है कि छह महीने पहले पूर्व विधायक को प्लाॅट खरीदने के लिए 1.10 लाख रुपये दिए थे। हालांकि,ना उसे प्लाॅट दिया गया और ना ही उसका रुपया वापस किया गया। आरोप है कि 20 दिन पहले रास्ते में पूर्व विधायक अपने दो अन्य साथियों के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed