फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special rituals for world peace at Shri Bade Hanuman Temple and Baghambari Math

Prayagraj : विश्व शांति के लिए श्री बड़े हनुमान मंदिर और बाघंबरी मठ में विशेष अनुष्ठान, गूंज रहे मंत्रोच्चारण

Mon, 09 Mar 2026 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2026 04:25 PM IST
सार

मध्य पूर्व में अमेरिका, इस्राइल और ईरान सहित कई देश युद्ध का सामना कर रहे हैं। इससे विश्व में अशांति व्याप्त है। विश्व में शांति स्थापना के लिए श्री बड़े हनुमान मंदिर और श्री बाघंबरी गद्दी मठ में पंच दिवसीय अुष्ठान का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Special rituals for world peace at Shri Bade Hanuman Temple and Baghambari Math
विश्व शांति के लिए महंत बलवीर गिरि कर रहे श्री बाघंरेश्वर महादेव की पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य पूर्व में अमेरिका, इस्राइल और ईरान सहित कई देश युद्ध का सामना कर रहे हैं। इससे विश्व में अशांति व्याप्त है। विश्व में शांति स्थापना के लिए श्री बड़े हनुमान मंदिर और श्री बाघंबरी गद्दी मठ में पंच दिवसीय अुष्ठान का आयोजन किया गया है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि अनुष्ठान कर रहे हैं। महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत गणपति अष्टद्रव्य हवन से हुआ।

विज्ञापन


इसमें शुलीनी दुर्गे यंत्र पूजन, रूद्र हवन, तक्षक यंत्र पूजनकर्म, महासुदर्शन यंत्र पूजन कर्म व हवन यंत्र, हनुमान मूल मंत्र हवन, कलश स्थापना एवं अभिषेक हुआ। जब विश्व के कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, भारत के लोग शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि पंच दिवसीय अनुष्ठान के तहत दो यज्ञ श्री बड़े हनुमान मंदिर में और दो यज्ञ श्री बाघंबरी मठ में किया गया है। एक यज्ञ सीतापुर स्थित नैमिषारण्य में किया जाएगा। चार यज्ञ पूर्ण हो चुके हैं। पांचवां यज्ञ 10 मार्च को होगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed