फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special Ops' will be conducted against the properties of gangsters, action will be taken for confiscation

Prayagraj : गैंगस्टर्स की संपत्तियों के खिलाफ चलेगा ‘स्पेशल ऑप्स’, जब्ती और ध्वस्तीकरण की होगी कार्रवाई

Thu, 14 Aug 2025 09:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 09:14 AM IST
सार

जिले में अपराध की जड़ तक पहुंचने और गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित संपत्ति पर चोट करने के लिए पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। स्वतंत्रता दिवस के बाद ‘स्पेशल ऑप्स’ नामक छह सदस्यीय विशेष टीम माफिया और उनके करीबियों की अवैध संपत्तियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी करेगी।

विज्ञापन
Special Ops' will be conducted against the properties of gangsters, action will be taken for confiscation
प्रयागराज पुलिस। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में अपराध की जड़ तक पहुंचने और गैंगस्टरों की अपराध से अर्जित संपत्ति पर चोट करने के लिए पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। स्वतंत्रता दिवस के बाद ‘स्पेशल ऑप्स’ नामक छह सदस्यीय विशेष टीम माफिया और उनके करीबियों की अवैध संपत्तियों पर गोपनीय तरीके से निगरानी करेगी।

विज्ञापन

टीम का मकसद केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि ऐसी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से जब्त कराने की प्रक्रिया को तेज करना भी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष टीम में एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर रैंक के दो-दो पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

टीम माफिया की अवैध संपत्ति, उनके कारोबार, शेल कंपनियों और करीबी सहयोगियों की संपत्तियों की जांच करेगी। पुलिस ने पहले ही जिले में सक्रिय गैंगस्टरों और माफिया की सूची तैयार कर ली है। स्वतंत्रता दिवस के बाद यह अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा। चिह्नित अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ-साथ उनकी संपत्ति जब्ती, ध्वस्तीकरण और अन्य कानूनी उपाय अपनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान गोपनीय रूप से चलेगा, ऐसे में कोई कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान अपराधियों के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। गैंगस्टरों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है, उनकी अवैध कमाई के स्रोत खत्म करना भी जरूरी है।

इससे पहले भी प्रयागराज पुलिस ने कई बार माफिया की संपत्तियों पर कार्रवाई की है, लेकिन इस बार विशेष रूप से गठित ‘स्पेशल ऑप्स’ टीम के जरिए अभियान और भी प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed