फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special on his death anniversary: There is no trace of Akbar Allahabadi on his own land.

पुण्यतिथि पर विशेष : अपनी ही जमीं पर अकबर इलाहाबादी का नाम-ओ-निशान नहीं

Mon, 09 Sep 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

16 नवंबर 1846 को इलाहाबाद में जन्मे अकबर इलाहाबादी की सोमवार को 103वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस बार फिर अफसर, नेता और सामाजिक संस्थाओं के लोग कार्यक्रमों में बड़े-बड़े वायदे करके चलते बनेंगे। लेकिन, कुछ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Special on his death anniversary: There is no trace of Akbar Allahabadi on his own land.
अकबर इलाहाबादी - फोटो : kavya

विस्तार

खींचो न कमानों को न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो। ये शेर मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने तब लिखा था जब अंग्रेजी हुकूमत में क्रूरता अपने चरम पर थी। उन्होंने अखबार को उस वक्त एक बड़ी ताकत के रूप में देखा था। लेकिन, शहर के लिए शर्मनाक बात है कि पूरी दुनिया से रिश्ता जोड़ने वाले अकबर इलाहबादी का अपनी ही जमीं पर नाम-ओ निशान नहीं।

विज्ञापन


16 नवंबर 1846 को इलाहाबाद में जन्मे अकबर इलाहाबादी की सोमवार को 103वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस बार फिर अफसर, नेता और सामाजिक संस्थाओं के लोग कार्यक्रमों में बड़े-बड़े वायदे करके चलते बनेंगे। लेकिन, कुछ नहीं करेंगे। अकबर को क्या मालूम था कि जो शहर कभी उनके नाम से जाना जाता था, जिसकी चिट्ठियों में पते की जगह सिर्फ अकबर इलाहाबादी लिखा होता था। उनके इस दुनिया से जाने के बाद कोई निशान बाकी नहीं रहेगा।

विज्ञापन

पैतृक आवास रानी मंडी वाली कोठी इशरत मंजिल कभी गुलजार रहा करती थी। अब वहां सिर्फ यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज है। इसमें उनकी किसी भी विरासत को सहेज कर नहीं रखा गया है। वहीं, उनकी मजार भी बदहाल स्थिति में है। जो काला डांडा कब्रिस्तान में है। यहां शबेरात पर भी कुछ चाहने वालों के सिवा परिवार का कोई भी शख्स चरागां के लिए नहीं जाता।

स्कूल के प्रबंधक गौहर काजमी कहते हैं कि अकबर इलाहाबाद के नाम से कोई खास कमरा नहीं है और न ही यहां उनसे जुड़ीं चीजें। हां, उनके नाम पर एक हॉल का नामकरण किया गया है। हालांकि, उन्होंने पहली पत्नी के नहीं रहने पर दूसरी शादी की थी। दोनों पत्नियों से दो-दो संतानें हुईं। पूरी दुनिया से रिश्ता जोड़ने वाले अकबर अपने ही शहर में अनजान जैसे हो गए हैं।

विज्ञापन

जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो...

विद्रोही स्वभाव के शायर अकबर इलाहाबादी रूढ़िवादिता एवं धार्मिक ढोंग के सख्त खिलाफ थे। वह अपनी शायरी में इस पर तंज किया करते थे, कौम के गम में डिनर खाते हैं, हुक्काम के साथ, रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ। अखबार की अहमियत पर कहा था, खींचो न कमानों को न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो। उनकी सबसे मशहूर गजल शराब पर ही है, जिसे गुलाम अली ने गाकर अमर कर दिया है। ‘हंगामा है क्यूं बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है/डाका तो नहीं डाला, चोरी तो नहीं की है।’

इशरत मंजिल की तर्ज पर रखा गया था आनंद भवन का नाम

अकबर इलाहाबादी और मोतीलाल नेहरू बहुत अच्छे मित्र थे। जब मोती लाल नेहरू ने आनंद भवन खरीदा तो उन्होंने नाम के लिए सलाह ली तो अकबर ने कहा था कि मेरी इशरत मंजिल का तर्जुमा (अनुवाद) कर दें, जिसका अर्थ था कि ऐसा भवन जहां आनंद हो। वहीं, आनंद भवन का नाम मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed