{"_id":"6a4ebceb380cbb992009ceae","slug":"sp-workers-submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-regarding-remarks-made-about-akhilesh-allahabad-news-c-3-ald1034-923932-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश पर टिप्पणी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश पर टिप्पणी को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। अमर उजाला
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों के विरोध में था।
भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों की ओर से अखिलेश यादव पर राममंदिर दान चोरी मामले में अभियुक्त टुन्नू यादव से संबंध होने और फोन पर बात करने का आरोप लगाया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि इन टिप्पणियों से नेता की छवि धूमिल की जा रही है। इससे समाज में तनाव पैदा होने और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, अमरनाथ मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
पत्थर गिरिजाघर पर सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद पत्थर गिरिजा घर स्थित धरना स्थल पर दोपहर बाद धरने पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही हैं।