फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP State President Shyam Lal Pal said alliance will shatter BJP dream of crossing 400

सपा का पीडीए फार्मूला: प्रयागराज में बोले श्याम लाल पाल, भाजपा के 400 पार के सपने को चूर करेगा गठबंधन

Tue, 07 May 2024 02:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 May 2024 02:49 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का प्रयागराज में जमकर स्वागत हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित ,अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।

विज्ञापन
SP State President Shyam Lal Pal said alliance will shatter BJP dream of crossing 400
श्याम लाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे श्याम लाल पाल का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने कहा कि  पीडीए (पिछड़ा, दलित ,अल्पसंख्यक) की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से दूर करेगा।
विज्ञापन


जॉर्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी नेताओं पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को एम मएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, पुरानी पेंशन, किसानों की कर्ज माफ़ी, गरीबों को निःशुल्क इलाज जैसे मुद्दों को लेकर ही इण्डिया गठबंधन चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा और उसका एनडीए गठबंधन मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुसलमान में अटका हुआ है। उसे देश के आम आदमी की मूलभूत समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।  सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल  पीडी पार्क स्थित डॉ लोहिया एवं हाईकोर्ट चौराहे स्थित डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सीधे कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सर्व  जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण विजमा यादव, गीता शास्त्री, संदीप पटेल, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव, पंधारी यादव,पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह,पूर्व विधायक गण जोखूलाल यादव, आकाश यादव, दान बहादुर मधुर ,बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, सत्यवीर मुन्ना,डॉ राजेश, दूध नाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed