फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP MLA Pooja Pal met Deputy CM Keshav amid political turmoil

Prayagraj News: सियासी उठापटक के बीच डिप्टी सीएम केशव से मिलीं सपा विधायक पूजा पाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Pooja Pal met Deputy CM Keshav amid political turmoil
टिकट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में उठा पटक के बीच रविवार को चायल की सपा विधायक पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर सियासी तासीर बढ़ा दी है। डिप्टी सीएम से उनकी मुलाकात से राजनीतिक निहितार्थ ढूंढे जा रहे हैं। इससे पहले राज्यसभा के चुनाव में खुलेआम भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव का आभार जता चुकी हैं। तब पूजा पाल ने कहा था कि विधायक पति राजू पाल की माफिया अतीक अहमद और अशरफ ने अपने गुर्गों की मदद से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके 19 साल बाद सीएम योगी की सरकार में उन्हें न्याय मिला है, इसलिए उन्होंने सीएम का आभार जताया है। रविवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद पूजा पाल ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। लखनऊ सीबीआई कोर्ट में हलफनाम लगाने के लिए आई थी। इसी दौरान डिप्टी सीएम से मिलने चली गई थी। उधर, इस मुलाकात के बीच चर्चा है कि पूजा पाल लोक सभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed