फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP Lohia Vahini state secretary dies in a road accident, the accident took place late night in Civil Lines.

Prayagraj News : सड़क हादसे में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत, देर रात सिविल लाइंस में हुआ हादसा

Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
सार

Prayagraj News : सिविल लाइंस में बुधवार देर रात हुए हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत हो गई। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रत्नेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। 

विज्ञापन
SP Lohia Vahini state secretary dies in a road accident, the accident took place late night in Civil Lines.
रत्नेश यादव, प्रदेश सचिव सपा लोहिया वाहिनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। साथ ही हादसे में कार सवार तीन अन्य दोस्त भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार के पास एक कुत्ता और स्कूटी अचानक आ गई। आशंका है कि बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


हंडिया के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव सपा की लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव के अलावा कीडगंज में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े थे। उनकी शादी अंशु यादव से हुई थी और उनके दो जुड़वां बेटियां रिद्धि व सिद्धि हैं। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपने तीन साथियों हिमांशु त्रिपाठी, सूर्या यादव और संदीप कुमार के साथ कार से निकले थे। कार हिमांशु चला रहा था, जबकि रत्नेश पीछे की सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे डोसा प्लाजा क्षेत्र से आगे बढ़ते समय कार के सामने अचानक एक स्कूटी और कुत्ता आ गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रत्नेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन दोस्त मामूली चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SP Lohia Vahini state secretary dies in a road accident, the accident took place late night in Civil Lines.
सड़क हादसे में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

सिर और सीने में आई गंभीर चोटें

रत्नेश यादव की मौत खबर सुनकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में सपा नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, एमएलसी मान सिंह यादव, विधायक हाकिम लाल, गीता पासी, कार्यकर्ता संदीप यादव, महानगर अध्यक्ष हुसैन समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रत्नेश यादव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। भाई मिथिलेश यादव ने बताया कि रत्नेश के माथे से लेकर पीछे तक सिर फटा हुआ था। रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। बहरहाल, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed