फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP leader Neha Yadav released from jail after two months in connection with a nuisance in the circuit house;

सर्किट हाउस में उपद्रव के मामले में सपा नेत्री नेहा यादव दो महीने बाद जेल से रिहा, सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Wed, 09 Dec 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
SP leader Neha Yadav released from jail after two months in connection with a nuisance in the circuit house;
prayagraj news : सपा नेत्री नेहा यादव का स्वागत करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj

नैनी सेंट्रल जेल से हाथरस की बेटी के न्याय के लिए सर्किट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद के स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपद्रव और विरोध प्रदर्शन के मामले में दो महीनों से जेल में बंद सपा नेत्री नेहा यादव की रिहाई हुई। सुबह से ही नैनी सेंट्रल जेल के मुख्य गेट पे उनके समर्थक की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन


सपा नेत्री नेहा यादव के रिहा होते ही उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही अपने समर्थकों के साथ उनका काफिला इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पहुंचा। जहां उन्होंने शहीद लाल पद्मधर को माल्यार्पण किया। साथ छात्र संघ भवन पे सभी साथियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और लड्डू बाटकर सपा नेत्री नेहा यादव की रिहाई की खुशियां मनाई।

विज्ञापन

 

SP leader Neha Yadav released from jail after two months in connection with a nuisance in the circuit house;
prayagraj news : सपा नेत्री नेहा यादव का स्वागत करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj
जेल से छूटने पर नेहा यादव ने कहा लोकतांत्रिक देश में आजादी और स्वतंत्रता समाप्त हो गई है। हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीय कृत्य पर न्याय मांगने पर जेल भेजना सरकार का निष्ठुर रवैया है। नेहा जल्द ही हाथरस की बेटी के परिवार से मुलाकात करेंगी। नेहा ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा भाजपा सरकार निरंकुश और अमानवीय है किसान की बेटी हूं और अन्नदाता के साथ हूं।

 

दमनकारी नीतियों को लागू करने से सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों का दमन नहीं कर सकती इसके विरोध में हम सड़क पर संघर्ष जारी रखेंगे। नेहा लगभग 10 मुकदमों में रिमांड पर थी जिसमें अखिलेश यादव के छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम में आने से रोकने पर बालसन चौराहे पर हुए विरोध प्रदर्शन जिसमें सांसद धर्मेंद्र यादव से लेकर तमाम नेताओं सहित नेहा यादव पर भी नामजद दर्ज किए गए मुकदमे में सर्वाधिक समय जेल में रहना पड़ा। स्वागत करने वालों में आदित्य कुमार, प्रदेश सचिव देव बोस, आयुष प्रियदर्शी, अनिश,सौरभ,विनीत, अश्वनी, शिखर, श्रेय, अक्षय, अरविंद, राहुल,मोनू यादव, मोहित पांडेय, अनीश, अभय, अभिषेक यादव, मकसूद अहमद, विकास, दीपक, सूरज, योगेश, हिमांशु मिश्रा आदि शामिल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed