फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP exerted force, missed Dimple's road show, crowd went out of control in Akhilesh's meeting

प्रयागराज : सपा ने लगाया जोर, डिंपल के रोड शो की कमी खली, अखिलेश की सभा में बेकाबू हो गई थी भीड़

Fri, 24 May 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2024 04:24 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य एवं कांग्रेस ने इलाहाबाद सीट से उज्जवल रमण सिंह पर भरोसा जताया है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा जहां हैट्रिक की उम्मीद लगा रही है तो वहीं सपा और कांग्रेस ने भी इन दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
SP exerted force, missed Dimple's road show, crowd went out of control in Akhilesh's meeting
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठें चरण के चुनाव का शोर बृहस्पतिवार की शाम थम गया। शोर थमने के साथ ही समाजवादी पार्टी ने अब अपना पूरा जोर जनसंपर्क पर लगा दिया है। यूं तो प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद सीट पर इस बार कांटे की जंग है, लेकिन सपा मानकर चल रही है कि इस बार वह दोनों सीटें जीतने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इन दोनों ही सीटों पर सपा और कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर चुके हैं। उनकी सभाओं में उमड़ी भीड़ से दोगुने जोश के साथ पार्टी ने अपना प्रचार 23 मई की शाम पांच बजे तक किया।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य एवं कांग्रेस ने इलाहाबाद सीट से उज्जवल रमण सिंह पर भरोसा जताया है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा जहां हैट्रिक की उम्मीद लगा रही है तो वहीं सपा और कांग्रेस ने भी इन दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी यहां वोटरों को साधते नजर आए। सपा ने फूलपुर लोकसभा का का उपचुनाव 2018 में जीता था। ओवरऑल इस चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा के मुकाबले सपा के पास बड़े चेहरे कम है।

विज्ञापन


इसी वजह से फूलपुर औैर इलाहाबाद संसदीय सीट पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने संयुक्त प्रचार किया। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव भी यहां तमाम जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी सभाएं कीं। सपा के मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद सपा का चुनाव प्रचार सत्ताधारी पार्टी से बेहतर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed