फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP block pramukh's brother arrested for ganja smuggling

Prayagraj News: सपा ब्लॉक प्रमुख का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
SP block pramukh's brother arrested for ganja smuggling
नवाबगंज के कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख और कुख्यात गोतस्कर गिरोह सरगना मुजफ्फर का भाई अकरम शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि वह अपने एक दोस्त संग गांजा तस्करी कर रहा था। उसके कब्जे से 24.3 किलो गांजा व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में नवाबगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। उनके मुताबिक, सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर नवाबगंज की ओर से आने वाले हैं। इस पर शनिवार रात आठ बजे के करीब नवाबगंज में डांडी चौराहे के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को ताजपुर उर्फ भीखनपुर गांव के पास दबोच लिया। तलाशी में उनके पास 24.3 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में एक ने अपना नाम अकरम निवासी चफरी नवाबगंज और दूसरे ने अब्दुल खालिक निवासी मंडुवाडीह, वाराणसी बताया। यह भी पता चला कि अकरम मुजफ्फर का भाई है और उसके गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके बाद थाने लाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं नौ मुकदमे
एडीसीपी पुष्कर ने बताया कि अकरम पर नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें गोवध अधिनियम के साथ ही हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं। मुजफ्फर समेत अकरम के छह अन्य भाई हैं और सभी हिस्ट्रीशीटर हैं। मुजफ्फर अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है और उस पर प्रयागराज, भदोही फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।



एक करोड़ की रंगदारी मांगने, मुकदमे में सुलह के लिए धमकाने में भी हुआ था नामजद
अकरम 2023 में अपने भाइयों के साथ कौशाम्बी निवासी रामजीवन से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पूरामुफ्ती थाने में दर्ज मुकदमे में भी नामजद था। इसके बाद पिछले साल सितंबर में एक बार फिर रामजीवन ने अकरम और उसके भाई अशरफ पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि तीन सितंबर को जब वह अपने घर जा रहा था, इसी दौरान ग्लास फैक्टरी बमरौली के पास दोनों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। साथ ही कहा कि उसने सातों भाइयों पर जो मुकदमा लिखाया है, उसे वापस ले ले। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed