फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP Block Chief Mohd. Two other properties of Muzaffar worth Rs 3.75 crore attached

सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर की 3.75 करोड़ की दो अन्य संपत्तियां कुर्क

Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
SP Block Chief Mohd. Two other properties of Muzaffar worth Rs 3.75 crore attached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गो तस्कर गिरोह सरगना व कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर की 3.75 करोड़ रुपये की दो अन्य संपत्तियां कुर्क कर दी गईं। पूरामुफ्ती के बम्हरौली उपरहार गांव स्थित यह दो संपत्तियां मकान व भूखंड के रूप में हैं। 
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि मुजफ्फर ने यह दोनों संपत्तियां अपने बड़े भाई मोअज्जम के नाम से खरीदी थीं। खास बात यह है कि मोअज्जम ने कुर्की की कार्रवाई से बचाने के लिए यह दोनों संपत्तियां अपनी नजदीकी रिश्तेदारों के नाम कर दी थी। 
विज्ञापन


इनमें से 84 वर्ग मीटर के भूखंड को असगरी बीबी निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज, अटरामपुर नवाबगंज के नाम कर दिया था। जबकि 306.69 वर्ग मीटर में बने मकान को वैश अहमद निवासी वरीपुर कोखराज के नाम पर दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से नवाबगंज के चफरी निवासी मुजफ्फर नैनी जेल में निरुद्ध है। पिछले साल पूरामुफ्ती थाने में उसके साथ ही 14 पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। कुर्की की कार्रवाई इसी मामले में की गई। सीओ सिविल लाइंस अभिषेक भारती पूरामुफ्ती, धूमनगंज व खुल्दाबाद की फोर्स लेकर मंगलवार शाम पांच बजे बम्हरौली उपरहार पहुंचे। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई से संबंधित बोर्ड भूखंड व मकान पर लगवा दिया।

30 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतर जनपदीय गो तस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था।


अब तक कुल 14 संपत्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फर गैंग की अब तक कुल 13 संपत्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले खुल्दाबाद के बक्शी बाजार में एक, बम्हरौली उपरहार में छह व अप्रैल में पूरामुफ्ती के बेगम बाजार स्थित पांच भूखंड व मकानों को गैंगस्टर के तहत कुर्क किया गया था। इनका कुल मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed