फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sound of vehicles running on Bakshi Dam ROB will not reach nearby houses, sound barrier will be installed.

प्रयागराज : आसपास के घरों तक नहीं पहुंचेगी बक्शी बांध आरओबी पर दौड़ रहे वाहनों की आवाज, लगेंगे साउंड बैरियर

Thu, 21 Dec 2023 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

यूपी का यह पहला पुल होगा, जिसमें साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। एल्युमिनियम के बने इन साउंड बैरियर को पुल के दोनों तरफ 700-700 मीटर पर लगाया जाएगा। इनकी लंबाई नौ मीटर और ऊंचाई डेढ़ मीटर होगी। वहीं, सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी तक इन्हें पुल पर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sound of vehicles running on Bakshi Dam ROB will not reach nearby houses, sound barrier will be installed.
बख्शी बांध पुल पर आवागमन शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बक्शी बांध रेलवे ओवर ब्रिज पर फर्राटा भरते वाहनों के हॉर्न और इंजन की आवाज आसपास के घरों तक नहीं पहुंचेगी। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण से भी लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए इस पुल पर सेतु निगम ने दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तर्ज पर साउंड बैरियर लगाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


यूपी का यह पहला पुल होगा, जिसमें साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। एल्युमिनियम के बने इन साउंड बैरियर को पुल के दोनों तरफ 700-700 मीटर पर लगाया जाएगा। इनकी लंबाई नौ मीटर और ऊंचाई डेढ़ मीटर होगी। वहीं, सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार 26 जनवरी तक इन्हें पुल पर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


साउंड बैरियर के लगने के बाद यहां एआरआरआई की टीम यह जांच करने आएगी कि यहां मानकों के अनुरूप वाहनों की आवाज नियंत्रित हो रही है कि नहीं। इटली की एक संस्था इन बैरियरों को बनाने का काम करती है। वहीं, सेतु निगम मुंबई से इन्हें खरीदेगा। साउंड बैरियर के कुछ सैंपल भी सेतु निगम कार्यालय में मंगा लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sound of vehicles running on Bakshi Dam ROB will not reach nearby houses, sound barrier will be installed.
साउंड बैरियर। - फोटो : अमर उजाला।

सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुल के किनारों पर डेढ़ मीटर के सीमेंटेड क्रैश बैरियर बनाए गए हैं। उनके ऊपर डेढ़ मीटर के ही साउंड बैरियर लगाए जाएंगे। इस तरह के साउंड बैरियर में बाहरी हिस्से के बीच में ग्लास वूल भरा होता है, जोकि ध्वनि को रोकने में सहायक होता है। इसकी मदद से रोड की सीमा के बाहर आवाज 55 डेसिबल से कम हो जाती है, जोकि मानक अनुरूप होती है।

एक साउंड बैरियर की लंबाई तीन मीटर व ऊंचाई आधा मीटर है। ऐसे में पुल के किनारे के एक भाग में एक के ऊपर एक तीन साउंड बैरियर लगेंगे। इसके आधार पर इनकी कुल लंबाई नौ मीटर और ऊंचाई डेढ़ मीटर होगी। ठीक इसी प्रकार चौड़ाई में भी तीन साउंड बैरियर का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में 869.27 मीटर लंबे पुल के दोनों तरफ लगभग 700-700 मीटर तक साउंड बैरियर लगाए जाएंगे।

क्या होंगे ध्वनि के मानक (डेसिबल में)

क्षेत्र             दिन रात

रिहायशी 55 45
व्यावसायिक 65 55

अन्य काम भी होंगे

साउंड बैरियर के अलावा पुल पर मीडियन मार्कर, थर्मो प्लास्टिक पेंट, कैटाइज व सभी 40 खंभों पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। ऐसे में यह पुल एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुल पर आवागमन हुआ शुरू

पुल का काम मंगलवार को पूरा हो गया। इसके बाद यहां पर वाहनों का आवागमन भी पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है। वहीं, सेतु निगम की ओर से अब पुल के सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं।


बक्शी बांध रेलवे ओवर ब्रिज पर चलने वाले वाहनों की आवाज लोगों के घरों तक न जाए और ध्वनि प्रदूषण न बढ़े, इसके लिए साउंड बैरियर लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि 26 जनवरी तक पुल पर इन्हें लगाने का काम पूरा हो जाएगा। - मनोज अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed