फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soraon police again took action against SP block chief and cattle smuggler gang leader, gangster and Muzaffar.

Prayagraj : सपा ब्लॉक प्रमुख व गोतस्कर गिरोह सरगना पर फिर गैंगस्टर, मुजफ्फर पर सोरांव पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

नवाबगंज के चफरी निवासी मुजफ्फर कौड़िहार से ब्लॉक प्रमुख है। सोरांव पुलिस ने बताया है कि तीन लोगों के इस गैंग का लीडर मुजफ्फर है। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस बेचने का काम यह गिरोह करता है।

विज्ञापन
Soraon police again took action against SP block chief and cattle smuggler gang leader, gangster and Muzaffar.
गोस्करी का आरोपी मुजफ्फर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा ब्लॉक प्रमुख व गोतस्कर गिरोह सरगना मो.मुजफ्फर पर फिर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। सोरांव थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में उसके भाई असलम व एक अन्य आदिल निवासी मोतीकुंज लोहामंडी आगरा को भी गैंगस्टर में आरोपी बनाया गया है। अब पुलिस इस मामले में भी चार्जशीट के बाद उसकी अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त करेगी।

विज्ञापन


नवाबगंज के चफरी निवासी मुजफ्फर कौड़िहार से ब्लॉक प्रमुख है। सोरांव पुलिस ने बताया है कि तीन लोगों के इस गैंग का लीडर मुजफ्फर है। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस बेचने का काम यह गिरोह करता है। इसका परिवहन बंगाल समेत अन्य प्रांतों में करता है। 2022 में साेरांव थाना क्षेत्र में ही इस गैंग के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चार्जशीट भी लग चुकी है।
विज्ञापन


पांच बार पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

मुजफ्फर पर गैंगस्टर की कार्रवाई पांच बार पहले भी हो चुकी है। 2021 में पूरामुफ्ती थाना पुलिस ने उसके साथ ही कुल 13 लोगों पर गैंगस्टर लगाया था। 2022 में फतेहपुर की खागा पुलिस ने उसे गैंगस्टर में आरोपी बनाया। इससे पहले 2014 में भदोही के औराई और 2017 में नवाबगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। जबकि, पिछले साल कोखराज पुलिस ने मुजफ्फर व उसके गुर्गों के खिलाफ गैंगस्टर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक वह अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। पिछले साल उसके खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने को मामला दर्ज हुआ था। इसमें उसके साथ ही उसके छह भाई भी नामजद कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed