{"_id":"5d41e6a18ebc3e6cf805f52c","slug":"soraon-murder-case-allahabad-news-ald2510001168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बोले, पिता की हत्या किया था इसलिए मारा संजय को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी बोले, पिता की हत्या किया था इसलिए मारा संजय को
विज्ञापन
Soraon Murder case
- फोटो : AU
प्रयागराज। सोरांव के मोरहू गांव में ट्रक चालक संजय यादव की हत्या के आरोपी मंचू ने बयान दिया है कि संजय ने उसके पिता को मारकर तालाब में डुबा दिया था। इसकी जानकारी डेढ़ साल पहले हुई, तभी से वह संजय की हत्या की फिराक में था। सोमवार की अपने दो साथियों राधेश्याम और सुग्गू के साथ उसने पहले संजय को ईंट से कूंचा फिर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
सोरांव के मोरहू गांव के संजय यादव का शव 29 जुलाई को गांव में महुए के खेत में पड़ा था। संजय के भाई राजू ने गांव के ही सागर, मंचू और राधे के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया। दरअसल, रात में तीनों खेत में साथ में ही दारू पी रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। मंचू ने बताया कि उसके पिता अमृत लाल की सात साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उन लोगों ने दुर्घटना समझकर हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। करीब डेढ़ साल पहले उसका संजय यादव से झगड़ा हुआ तो उसने खुलासा किया कि जिस तरह पिता की हत्या की है, उसी तरह तुम्हें भी मार देंगे। पिता की हत्या की बात सुनकर वह सन्न रह गया था। उसने तय किया था कि पिता के हत्यारे संजय को वह छोड़ेगा नहीं। इसी कारण उसने झगड़े के बाद भी दोस्ती नहीं छोड़ी। अक्सर खाना-पीना भी साथ में होता था लेकिन, मंचू ने सोच रखा था कि संजय की हत्या करनी है। 29 जुलाई को मौका मिल गया। मंचू और उसके दोस्त राधेश्याम ने पहले संजय के साथ शराब पी फिर, ईंट से उसके सिर को कूंच दिया गया। गमझे से मुंह दाबकर उसे मार डाला। इंस्पेक्टर सोरांव ने बताया कि इस मामले में राधेश्याम के भाई सुग्गू ने सुबूत नष्ट करने में साथ दिया था। इसलिए उसे भी बुधवार को पकड़ लिया गया। सागर के खिलाफ हत्या में शामिल होने का अभी कोई प्रमाण नहीं मिला है, फिलहाल जांच की जा रही है। बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
खून से सने कपड़े बरामद
संजय की हत्या के बाद मंचू और राधे के कपड़े खून से भीग गए थे। मंचू ने अपना कपड़ा घर में लपेटकर रख दिया और दूसरा कपड़ा पहन लिया। राधे ने भाई सुग्गू से अपने कपड़े जलवा दिए। पुलिस ने मंचू के कपड़े बरामद कर लिए।