{"_id":"5834a1894f1c1bc05513b1a3","slug":"sonia-priyanka-to-meet-congress-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया, प्रियंका से मिलने के लिए भिड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया, प्रियंका से मिलने के लिए भिड़े कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी में शामिल होने इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने रात्रि विश्राम स्वराज भवन में ही किया। दोनों की एक झलक पाने और उसने मिलने की हसरत लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी मंगलवार से सुबह ही स्वराज भवन और आनंद भवन के गेट पर इकट्ठा हो गए। जिन्हें अनुमति मिले, वे स्वराज भवन चले गए और जो बाहर रह गए, वे सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए। कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ताओं की मंडलीय प्रचार समिति के प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी तीखी बहस हुई।
सोनिया और प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी सोमवार को इलाहाबाद आए थे लेकिन वह उसी दिन दिल्ली लौट गए। सोनिया और प्रियंका यही रुक गईं। हालांकि कार्यकर्ताओं से मुलाकात का उनका कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन मंगलवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं को स्वराज भवन में प्रवेश की इजाजत मिल गई। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोनिया और प्रियंका के पास लेकर पहुंचे।
नंदी जब उनसे मिलकर लौटे तो कार्यकर्ता हसीब अहमद समेत कई नेताओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि उनकी मुलाकात भी कराएं। नंदी ने इस पर असहमति जताई तो कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। नंदी वहां से चले गए तो कार्यकर्ताओं की बाहर खड़े सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की हो गई। काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से बाकी कार्यकर्ताओं को मिलने की अनुमति नहीं दी और ज्यादातर कांग्रेसी गांधी परिवार की एक झलक पाने को तरस गए।