{"_id":"5da4c48b8ebc3e015e1b7583","slug":"sonia-gandhi-stop-allahabad-visit-allahabad-news-ald2575284147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी का दौरा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी का दौरा निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सोमवार को प्रस्तावित प्रयागराज दौरान निरस्त कर दिया गया। उनको यहां कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आना था। इसके लिए आनंद भवन और स्वराज भवन में पूरी तैयारियां की गई थीं। एसपीजी ने प्रस्तावित रूट के निरीक्षण के साथ ही कार्यक्रम स्थ का भी मुआयना किया था, लेकिन इससे पहले ही दौरा निरस्त कर दिया गया।
कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक की तैयारियां पिछले एक पखवारे से की जा रही थीं। इस बैठक में सोनिया गांधी को हिस्सा लेना था,इसलिए कमला नेहरू कैंसर अस्पताल के अलावा स्वराज भवन, आनंद भवन संग्रहालय व ट्रस्ट से जुड़ी अन्य संस्थाओं की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपीजी पिछले शनिवार को ही प्रयागराज पहुंच गई थी। एयरपोर्ट के अलावा आनंद भवन व स्वराज भवन का एसपीजी ने मुआयना भी किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस बीच सोनिया गांधी का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद एसपीजी दिल्ली रवाना हो गई। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने कमला नेहरू ट्रस्ट की बैठक के लिए निर्धारित सोनिया गांधी का दौरा निरस्त होने की पुष्टि की।