फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son had got his furniture businessman father murdered Gave betel nut worth six lakh rupees in Pratapgarh

UP: बेटे ने ही कराया था बाप का कत्ल, छह लाख की दी सुपारी; पहले खुद मारना चाहता था, खरीद ली थी पिस्टल; लेकिन...

Sat, 23 Mar 2024 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Mar 2024 11:17 AM IST
सार

प्रतापगढ़ में गुरुवार की सुबह बाईपास रोड पर बेटे के सामने फर्नीचर कारोबारी की हुई हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक आरोपी शूटर को गिरफ्तार किया गया। पिता की हत्या के लिए बेटे ने छह लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Son had got his furniture businessman father murdered Gave betel nut worth six lakh rupees in Pratapgarh
Son killed father - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ में फर्नीचर कारोबारी मो. नईम की पाबंदियों से तंग बिगड़ैल बेटे ने ही छह लाख की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी। एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। बृहस्पतिवार को बाईपास के समीप नगर पंचायत मोड़ पर वारदात के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी शूटर ने इसका खुलासा किया। 
विज्ञापन


बेटा समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। चिकपट्टी वार्ड निवासी मोहम्मद नईम बाइक से जब अपने किशोर उम्र बेटे को छोड़ने उसके विद्यालय जा रहे थे तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। बृहस्पतिवार रात ही एक आरोपी को पड़ोस के गांव से धर दबोचा, जिसने पूरी कहानी बताई। कहा कि बेटे ने कहा था कि यदि पुलिस पकड़ भी लेती है तो घटना का चश्मदीद होने की वजह से वह उन्हें पहचानने से इन्कार कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के दोस्त और अन्य आरोपियों की मोबाइल काल की डिटेल खंगालने पर भी घटना की कड़ी जुड़ती गई। इससे पहले सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व स्वाट टीम ने बेटे से पुलिस लाइन में पूछताछ कर उसे छोड़ दिया था। दस करीबियों को हिरासत में लेकर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देती रही।
 

जुमे की नमाज के बाद नईम को कर्बला के कब्रिस्तान सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इसके बाद देर शाम पट्टी पुलिस मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बेटे ने पिता की हर दिन लगाई जा रही पाबंदियों से तंग आकर हत्या की साजिश रची। 

 

उसने कल्लू डॉन गिरोह को छह लाख रुपये में सुपारी दी थी। एक लाख रुपये एडवांस भी दिया। बोला था कि काम हो जाने के बाद शेष रुपये मिलेंगे। घटना में शामिल चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जौनपुर, प्रयागराज में दबिश दे रही है।
 

घटना का करीब-करीब खुलासा हो चुका है। बेटे संग हत्या में शामिल एक बदमाश को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।- विनय प्रभाकर साहनी, प्रभारी सीओ पट्टी
 

पहले खुद मारना चाहता था, खरीद ली थी पिस्टल
पिता नईम को को रास्ते से हटाने के लिए एक माह पहले उनके बेटे ने दो करीबी दोस्तों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया। पिस्टल के लिए रुपये भी दोस्त को दिए। लेकिन असलहा आने के बाद पिता की खुद हत्या करने से पीछे हट गया। पिस्टल दोस्त को लौटा दी। करीब 14 दिन पहले एक दोस्त ने कल्लू गिरोह के सदस्यों से उसकी मुलाकात कराई और हत्या की नई साजिश रची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed