फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son beats old mother for not giving money for drugs, police registers case

प्रयागराज : नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने बूढ़ी मां को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 19 Apr 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 12:19 PM IST
सार

82 वर्षीया पीड़ित मां राधा रानी ने अपने सगे बेटे विश्वास सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। बूढ़ी मां ने पुलिस से अपना दर्द बयां किया। कहा, मेरा बेटा असामाजिक तत्वों के साथ रहकर नशे का आदी हो गया है। आए दिन नशे की हालत में मारता-पीटता।

विज्ञापन
Son beats old mother for not giving money for drugs, police registers case
मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां एक ओर नवरात्र में लोगों ने नौ दिन देवी आराधना में बिताए, वहीं अष्टमी के दिन एक बेटे ने नशे के नाम पर पैसे देने से इन्कार करने पर अपनी बूढ़ी मां की डंडे से पिटाई कर दी। मामला अतरसुइया थाना क्षेत्र का है। 82 वर्षीया पीड़ित मां राधा रानी ने अपने सगे बेटे विश्वास सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। बूढ़ी मां ने पुलिस से अपना दर्द बयां किया। कहा, मेरा बेटा असामाजिक तत्वों के साथ रहकर नशे का आदी हो गया है। आए दिन नशे की हालत में मारता-पीटता। कहता है-मुझे शराब पीने के लिए पैसे दो और किसी से रिश्ता न रखो, नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा।

विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के दिन वह सत्संग सुनने के लिए जा रही थीं तो बेटे ने इसका विरोध किया। कहा, मुझे पैसे देखकर जाओ, जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो वह उन्हें मुक्के व डंडे से मारने-पीटने लगा।शोर-शराबा सुनकर उनकी नातिन कोमल पहुंची और फोन कर अपनी बड़ी बहन को बुलाकर बीच बचाव करने लगी तो विश्वास ने उसे भी मारापीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बेटे विश्वास सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed